फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र के इशारों को लेकर ना हो ज्यादा भावुक, नहीं तो पड़ेगा पछताना

Tue, 15 Oct 2019 09:51 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर व्यक्ति का फ्लर्ट करने का अंदाज अलग-अलग होता है। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर पुरुष इस असमंजस वाली स्थिति का सामना करते हैं जहां वो समझ नहीं पाते हैं कि उनकी महिला साथी उनके साथ दोस्ती भरा व्यवहार कर रही है या फ्लर्ट कर रही है। बता दें कि हजारों पुरुष अपने महिला मित्र के इशारों को लेकर हमेशा संदेह में रहते हैं कि वो उन्हें कैसे समझें। कई बार वो उन इशारों को लेकर कुछ ज्यादा समझ बैठते हैं और भावुक हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आप संभल जाएं नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
इन संकेतों पर न हों ज्यादा भावुक
महिलाएं अक्सर अपने परिवार में रहने वाले पुरुषों को या अपने करीबियों को छोटे नाम से पुकारना पसंद करती हैं जैसे विश्वजीत को विशु। ऐसा आपके साथ भी हो सकता है। आपकी महिला मित्र अगर आपको कुछ छोटे नाम से पुकार रही हो तो इस बात का पता लगाना मुश्किल है कि वह आपको पसंद करती है या नहीं। कई बार ऐसा भी होता है कि जब वह आपके बगल से गुजरती हो तो हमेशा हल्की मुस्कान देती होगी। ऐसे में ज्यादातर लोग यह समझने लगते हैं कि वह महिला मित्र उसपर ज्यादा गौर कर रही है या फिर उसे पसंद करती है। लेकिन आपका सपना उस वक्त टूट जाता है जब आपको यह बात पता चलता है कि वो पहले से किसी के साथ प्यार में है या फिर बहुत जल्दी ही किसी से शादी होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
आखिर क्यों होता है ऐसा
पुरुषों और महिलाओं के बीच बातचीत का अभाव ऐसी स्थिति को जन्म देती है। आपके दोस्ताना संबंधों पर चढ़ी अस्पष्टता की चादर आपको इस गलतफहमी का शिकार बना देती है। इन्हीं गलतफहमी के वजह से पुरुषों के अंदर सपनों का महल बनने लगता है। उन्हें यह लगने लगता है कि उनकी महिला साथी को उनमें रूचि है और वो फ्लर्ट कर रही है। यही नहीं कभी-कभी पुरुषों को इस दौरान कुछ संकेत भी मिल जाते हैं, जैसे निक नेम से बुलाना या फिर मिलनसार होना और स्नेह दिखाना। ऐसे में उनकी गलतफहमी और बढ़ जाती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सांस्कृतिक मतभेद भी इसके लिए जिम्मेदार
हमारे देश एक सांस्कृतिक देश है। यहां पर बात करने का व्यवहार और तरीका भी अलग-अलग है। उदाहरण के लिए कपड़े को एक शोरुम में काम करने वाले पुरुष से उसकी महिला मित्र ने बाहर खाना खाने के लिए पूछा। इस बात को उस पुरुष ने बहुत गंभीरता से लिया और एक घंटे तक सजने-संवरने में समय लिया। जब अच्छे से तैयार हो कर और नए कपड़े पहनकर खाना खाने वाले स्थान पर पहुंचा तो वो चौंक गया। क्योंकि वह महिला वहां पर पहले से ही अपने दो पुरुष दोस्तों के साथ थी। बता दें कि पुरुष को इससे पहले किसी महिला ने बाहर खाना खाने के लिए नहीं पूछा था। ऐसे में उसे लगा की महिला मित्र उसे डेट के लिए पूछ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
कैसे खत्म करें गलतफहमी
आपको बता दें कि ऐसी गलतफहमी को खत्म करने के लिए स्पष्ट बातचीत ही सही तरीका है। अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि आपकी कोई महिला साथी आप पर कुछ ज्यादा ध्यान दे रही है या आपके प्रति अच्छा बर्ताव कर रही है तो ऐसा न समझें कि उसकी आप में रुचि है। ऐसे में बढ़िया होगा कि आप उन्हें बताएं कि आपके इस व्यवहार से मेरे अंदर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें