लड़कों को अपनी बैचलर लाइफ बड़ी प्यारी लगती है। उन्हें लगता है कि वो शादी के बगैर ही खुश हैं। लेकिन कोई भी इंसान कुछ समय के बाद अकेला नहीं रह सकता है। उम्र के एक पड़ाव को पार कर लेने के बाद अगर जीवन में ठहराव और गंभीरता की इच्छा हो तो समझ लेना चाहिए कि उन्हें भी शादी कर लेनी चाहिए। तो अगर आपको भी जीवन में इनमें से कोई भी बदलाव नजर आएं तो तुरंत शादी के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए।