फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के अंदर ये बदलाव दिखें तो लड़कों को तुरंत कर लेनी चाहिए शादी

Fri, 25 Oct 2019 03:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
लड़कों को अपनी बैचलर लाइफ बड़ी प्यारी लगती है। उन्हें लगता है कि वो शादी के बगैर ही खुश हैं। लेकिन कोई भी इंसान कुछ समय के बाद अकेला नहीं रह सकता है। उम्र के एक पड़ाव को पार कर लेने के बाद अगर जीवन में ठहराव और गंभीरता की इच्छा हो तो समझ लेना चाहिए कि उन्हें भी शादी कर लेनी चाहिए। तो अगर आपको भी जीवन में इनमें से कोई भी बदलाव नजर आएं तो तुरंत शादी के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
पैसे की बचत करने लगे हों
जब तक कोई भी लड़का बैचलर लाइफ जी रहा होता है तो वह अपने सारे पैसे खर्च कर देता है। वो केवल आज के बारे में सोचता है और उसे कल की कोई चिंता नहीं होती है। पर एक उम्र के बाद जैसे ही आप पैसे बचाने और घर बनाने की सोचते हैं तो इसका ये साफ संकेत है कि आपको शादी कर लेनी चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
जब आप प्यार में हों
हर कोई सिंगल लाइफ से बोर हो जाता है। हर कोई चाहता है कि उसके जीवन में भी कोई होना चाहिए जिससे वह अपने दिल की बात शेयर कर सके। अगर कुछ ऐसा ही आपकी लाइफ में चल रहा है तो ये काफी गंभीर है। आपको शादी को लेकर सोचना शुरू कर देना चाहिए। 


 

4 of 5
- फोटो : pixa
जब आप किसी को डेट करते हैं
अगर आप किसी को हद से ज्यादा डेट कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको किसी लाइफ पार्टनर की जरूरत है। जो आपके खाली जगह को भर सकती है। ये आपकी शादी के शुभ संकेत हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
ठहराव की तलाश में हों
ऐसा हो सकता है कि आपने अपनी लाइफ में बहुत सारे अच्छे पल जिएं हो और कई ऐसे काम भी किए हो जिसे लेकर आपको पछतावा न हो रहा हो। लेकिन अब आपके मन में स्थिर होने की भावना उत्पन्न हो रही है तो ये इशारा है कि आप अब शादी के लिए तैयार हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें