Parenting Tips: आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना हर माता-पिता के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गेम, यूट्यूब, सोशल मीडिया ये सब बच्चों को इतना आकर्षित करते हैं कि वे बाहरी दुनिया से कटने लगते हैं। इससे न सिर्फ उनकी पढ़ाई और आंखों पर असर पड़ता है, बल्कि उनका सामाजिक विकास भी प्रभावित होता है।
अब बच्चे घर से बाहर खेलने नहीं जाना चाहते, बल्कि मोबाइल पर अपना अधिकतर वक्त बिताते हैं। आजकल का दौर तो ऐसा है कि एक साल का छोटा बच्चा मोबाइल पर वीडियो देखकर खाना खाता है, वरना रोता रहता है। वहीं 14 साल का किशोर बालक भी स्कूल से आकर मोबाइल में लग जाता है और गेम्स व यूट्यूब में घंटों बिता देता है।
मोबाइल फोन के इस्तेमाल की लत उनके सामाजिक, शारीरिक और मानसिक विकास में बाधन बन सकती है। लेकिन चिंता की बात नहीं, क्योंकि कुछ छोटे-छोटे बदलाव और स्मार्ट ट्रिक्स से आप बच्चों की मोबाइल पर निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकते हैं।