फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखें? ये टिप्स हर पैरेंट्स को जानने चाहिए

Sun, 24 Aug 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Keep Kids Away From Mobile: यदि आपका बच्चा भी पूरे टाइम मोबाइल में लगा रहता है तो कुछ क्रिएटिव आइडिया आजमाकर उसका स्क्रीन टाइम कम कराएं। 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखें? ये टिप्स हर पैरेंट्स को जानने चाहिए - फोटो : Adobe stock
How to Keep Kids Away From Mobile: आज के डिजिटल दौर में बच्चों को मोबाइल, टैबलेट या टीवी जैसी स्क्रीन से दूर रखना हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो गेम्स और यूट्यूब की लत बच्चों को धीरे-धीरे उनकी वास्तविक दुनिया और रचनात्मक गतिविधियों से दूर कर रही है।

स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से उनकी आंखों, नींद और मानसिक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम बच्चों को ऐसे विकल्प दें जो न सिर्फ मनोरंजन करें, बल्कि उनके विकास में भी सहायक हों।

कुछ रचनात्मक और मज़ेदार उपायों की मदद से बच्चों को तकनीक से थोड़ी दूरी बनाकर, खेल, कला और प्रकृति की ओर मोड़ा जा सकता है। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ असरदार और दिलचस्प तरीके साझा कर रहे हैं, जो बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
कहानी सुनाने और सुनने का समय बनाएं - फोटो : Adobe stock
कहानी सुनाने और सुनने का समय बनाएं 

हर दिन एक तय समय पर बच्चों को रोचक कहानियां सुनाएं या उनसे खुद कहानी बनाने को कहें। आप इस दौरान बच्चों को आप धार्मिक कहानियां भी सुना सकते हैं। इससे कल्पना शक्ति बढ़ेगी और स्क्रीन की लत कम होगी। ऐसा खासतौर पर रात के समय करें,इससे बच्चों को नींद भी कम आएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटीज कराएं - फोटो : Adobe stock
आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटीज कराएं

अपने बच्चों को फोन से दूर रखना है तो उसे आर्ट और क्राफ्ट में व्यस्त रखें। पेपर कटिंग, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग या पुराने सामान से कुछ नया बनाना बच्चों को व्यस्त और रचनात्मक बनाए रखता है। अब तो बाजार में तमाम तरह के ऐसे मॉडल्स आते हैं, जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं। 

 

4 of 6
गार्डनिंग में शामिल करें - फोटो : Adobe stock
गार्डनिंग में शामिल करें

अभी बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग अपने घरों में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। यदि आपने भी अपने घर पर गार्डन बना रखा है तो अपने बच्चे को भी गार्डनिंग एक्टिविटी में शामिल करें। पौधे लगाना, पानी देना और बीजों को उगते देखना बच्चों को प्रकृति के करीब लाता है और मोबाइल से ध्यान हटाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
घर के छोटे कामों में हेल्प लें - फोटो : Adobe
घर के छोटे कामों में हेल्प लें

अक्सर लोग बच्चों को घर के काम नहीं करने देते है, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अपने बच्चे से घर के छोटे-छोटे कामों में अवश्य मदद लें। सब्जियां धोना, किताबें सजाना, पानी भरना जैसे काम बच्चे आसानी से कर सकते हैं। ऐसा करना से उनमें जिम्मेदारी का भाव आएगा और स्क्रीन टाइम घटेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिजिकल एक्टिविटीज और आउटडोर प्ले - फोटो : Adobe stock
फिजिकल एक्टिविटीज और आउटडोर प्ले

मौसम इतना सुहाना है तो घर से बाहर निकलना तो बनता है। इसके लिए शाम के समय अपने बच्चे को पार्क जाना, साइकल चलाना, दौड़ लगाना या योग कराना बच्चों को हेल्दी और एक्टिव बनाएगा। इस दौरान उनके साथ खुद खेलें, उन्हें अकेले तो बिल्कुल न छोड़ें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें