फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: करना चाहते हैं गर्लफ्रेंड के परिवार को इंप्रेस तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें मुलाकात

Sun, 27 Apr 2025 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी अपनी प्रेमिका के परिवार से पहली बार मिलने वाले हैं या मुलाकात के बारे में सोच रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें ताकि आपका पहला इंप्रेशन अच्छा हो।
विज्ञापन
1 of 6
फैमिली - फोटो : Adobe
How to Impress Girlfriend Family : अगर किसी पर आपको क्रश है तो उसे इम्प्रेस करना फिर भी आसान है, लेकिन उसके परिवार से पहली मुलाकात ही ज्यादा मुश्किल और नर्वस कर देने वाली होती है। पार्टनर के परिवार को इम्प्रेस करना आसान नहीं होता, खासकर अगर पार्टनर लड़की हो। यानी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए उसके परिवार से मिलना हो तो थोड़ा नर्वस होना लाजमी है। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो आप आसानी से प्रेमिका के परिवार वालों का दिल जीत सकते हैं। गर्लफ्रेंड के परिवार से मिलते समय सबसे जरूरी है, सम्मान, सच्चाई और सकारात्मक सोच। अगर आप भी अपनी प्रेमिका के परिवार से पहली बार मिलने वाले हैं या मुलाकात के बारे में सोच रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें ताकि आपका पहला इंप्रेशन अच्छा हो।
विज्ञापन

2 of 6
सही ड्रेसिंग  - फोटो : instagram
सही ड्रेसिंग 

'Beauty Is The First Impression' पहली मुलाकात में सबसे पहले प्रेमिका के परिवार का ध्यान आपके  पहनावे, लुक्स और खुद को प्रेजेंट करने के तरीके पर जाता है। पहली मुलाकात में आपका पहनावा बहुत कुछ कहता है। बहुत ज्यादा स्टाइलिश या बहुत कैजुअल कपड़े पहनने से बचें। साफ-सुथरे, साधारण और सम्मानजनक कपड़े पहनें ताकि आप एक जिम्मेदार और सभ्य व्यक्ति लगें।
विज्ञापन

3 of 6
गिफ्ट साथ लेकर जाएं - फोटो : instagram
गिफ्ट साथ लेकर जाएं

हो सके तो प्रेमिका के परिवार से पहली मुलाकात पर कोई छोटा सा गिफ्ट, जैसे मिठाई का डिब्बा, फल या फूल लेकर जाना अच्छा विचार हो सकता है। इससे आपका व्यवहार और भी विनम्र नजर आएगा।

4 of 6
फैमिली - फोटो : Adobe
समय का रखें ध्यान

समय पर पहुंचना आपकी गंभीरता और सम्मान को दिखाता है। लेट होना पहली छाप को बिगाड़ सकता है। अगर किसी कारण से देरी हो रही हो तो समय रहते सूचित जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 6
फैमिली - फोटो : freepik
शिष्टाचार दिखाएं

सबसे पहले नम्रता से सभी को नमस्ते या प्रणाम करें। बातचीत में बड़ों का सम्मान करें। खाने-पीने का न्योता मिले तो विनम्रता से स्वीकार करें। मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करें और बातचीत में पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बातचीत का सही तरीका - फोटो : adobe
बातचीत का सही तरीका

हल्की-फुल्की, सकारात्मक बातें करें। राजनीति या किसी विवादित विषय पर बहस से बचें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें और बीच में न टोकें। परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी बातें पूछ सकते हैं, जैसे- हॉबीज, शहर के बारे में, आदि।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें