फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chat With A Girl: चैट पर लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स

Fri, 02 May 2025 12:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सोचिए ऐसा क्या हो सकता है जिस पर लड़की को बात करने में मजा आए और वह बोरियत या गुस्सा न करे। आइए जानते हैं चैट के जरिए बात करते हुए लड़की को कैसे इंप्रेस किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
चैट पर लड़की को कैसे इंप्रेस करें - फोटो : Freepik
How To Impress A Girl While Chatting :  यह सोशल मीडिया का जमाना है। इस दौर में लोग डिजिटल माध्यम से एक दूसरे के करीब हो सकते हैं। अगर आप किसी से आमने-सामने से बात करने में हिचकिचाते हैं, तो सोशल मीडिया या टेक्स्ट के जरिए उनसे संवाद कर सकते हैं। इस तरह की सुविधा उन लोगों के लिए बेहद काम की है जो अपने क्रश से बात करना चाहते हैं।

लंबे समय से अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उससे दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे अपनी बातों से इम्प्रेस करना पड़ेगा। लड़की को इम्प्रेस करने के लिए चैट पर ऐसी बातें करनी होगी जो उन्हें पसंद आएं या उनकी रुचि के अनुरूप हो।

लड़की को इम्प्रेस करने के लिए उसे चैट के जरिए बातचीत करने से पहले उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखें और जानें कि उसे कैसी चीजें पसंद है, वह क्या करती है। चैट पर बात करना शुरू कर दिया है तो मजेदार विषयों पर बात करें। सोचिए ऐसा क्या हो सकता है जिस पर लड़की को बात करने में मजा आए और वह बोरियत या गुस्सा न करे। आइए जानते हैं चैट के जरिए बात करते हुए लड़की को कैसे इंप्रेस किया जा सकता है।


 
विज्ञापन

2 of 7
किसी दूसरे के बारे में बात शुरू न करें - फोटो : FREEPIK
किसी दूसरे के बारे में बात शुरू न करें

लड़की से आत्मविश्वास के साथ चैट करें और अपना रवैया सही रखें। साधारण और स्वाभाविक होकर बात करें। जो है वही दिखाएं, नाटक न करें। बातचीत के दौरान उन से उन्हीं के बारे में बातचीत करें, ना कि किसी और बारे में। पहले उनके बारे में जानने की कोशिश करें, जैसे - उनकी पसंद, नापसंद। उसके बाद अपनी बात करें। अपने बारे में भी जरूर बताएं ताकि वह आपको जान सकें और भरोसा कर पाएं।
विज्ञापन

3 of 7
लंबी बातचीत के बाद थोड़ा रुकें - फोटो : Adobe stock
लंबी बातचीत के बाद थोड़ा रुकें

इतनी लंबी चौड़ी बातचीत के बाद थोड़ा धैर्य रखें। उन्हें मौका दें कि वह आपको और आपकी बातों को मिस करें ताकि लड़की भी अपनी ओर से बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हो। इसके लिए लंबी बातचीत के बाद कुछ देर के लिए मैसेज न भेजें ताकि उन्हें आपकी कमी महसूस हो। फिर बहाने से साधारण सी बातचीत शुरू करें।


Contract Based Marriage: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है और क्यों करते हैं कपल इस तरह की शादी, जानिए इसकी चुनौतियां

4 of 7
प्यार भरी बातें - फोटो : Adobe stock
प्यार भरी बातें

बातचीत के दौरान आपको इस बात को समझना होगा कि आपसे बात करना उन्हें अच्छा लग रहा है या नहीं। अगर हां तो अगला कदम उठाएं और थोड़ी हेल्दी फ्लर्टिंग करें। उनसे प्यारी बातें करें ताकि वह आपकी तरफ आकर्षित हों।
विज्ञापन

5 of 7
असहज महसूस न कराएं - फोटो : FREEPIK
असहज महसूस न कराएं

बातचीत के दौरान ये समझें कि वह किस बात से असहज हो सकती हैं। कुछ भी ऐसा पूछने या कहने से बचें जो उन्हें असहज महसूस कराएं या बहुत निजी हो।
विज्ञापन

6 of 7
सेंस ऑफ ह्यूमर - फोटो : adobe
सेंस ऑफ ह्यूमर

ज्यादातर लड़कियों को लड़कों में उनका सेंस आॅफ ह्यूमर ही सबसे अच्छा लगता है। अगर आप लड़की को अपनी बातों में हंसा नहीं पाते तो आप का चांस कम है। उन्हें इंप्रेस करने के लिए ये बताएं कि आप कितने हंसमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झूठा व्यक्तित्व न दिखाएं - फोटो : Adobe Stock
झूठा व्यक्तित्व न दिखाएं

उनसे बात करते वक्त अपने या अपने व्यक्तित्व के बारे में कोई झूठ न बोलें। आमतौर पर लड़के लड़की इंप्रेस करने के लिए अपने स्टेटस को लेकर झूठ बोल जाते हैं। वह कहा रहते हैं, क्या करते हैं, कितने अमीर हैं, इन बातों पर बड़ी बड़ी ढींग हांकते हैं। सबसे पहले कि आपकी  इस तरह की बातें उन्हें इंप्रेस नहीं करतीं, बल्कि आप पर भरोसा न करने के लिए विवश करती हैं। दूसरी बात अगर वह आप की बातों में आ जाएं और बाद में पकड़े गए तो वह दोबारा आपके सभी बात नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें