फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extra Marital Affair: क्यों करते हैं लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, जानिए चार प्रमुख कारण

Fri, 02 May 2025 12:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में जानिए आखिर लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर क्यों करते हैं यानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के प्रमुख कारणों के बारे में जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों अपने पार्टनर को चीट करते हैं लोग - फोटो : Adobe
Reasons For Extramarital Affairs: शादी एक पवित्र बंधन है, जो विश्वास, सम्मान और प्यार पर टिका होता है। शादीशुदा जोड़े के बीच मनमुटाव या वैचारिक मतभेद होना सामान्य है लेकिन जब शादीशुदा कपल के बीच कोई तीसरा आता है तो भरोसा, प्यारा और सम्मान तीनों को आघात पहुंच सकता है। 

आजकल कई ऐसे मामले देखने को मिल जा रहे हैं, जिसमें "पति-पत्नी और वो" की कहानी देखने को मिलती है। इस तरह के रिश्ते में पति या पत्नी के होते हुए पार्टनर किसी और से प्रेम प्रसंग करने लगता है। कई बार जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं, जहां लोग इस रिश्ते के बाहर किसी और से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। इसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहा जाता है। 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कई कारण हो सकते हैं  लेकिन यह अक्सर रिश्ते की किसी कमी का संकेत होता है। इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है, समय पर बातचीत, एक-दूसरे को समझना और रिश्ते में भावनात्मक नज़दीकी बनाए रखना। इस लेख में जानिए आखिर लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर क्यों करते हैं यानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के प्रमुख कारणों के बारे में जानिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
भावनात्मक दूरी और अकेलापन - फोटो : Adobe
भावनात्मक दूरी और अकेलापन

कई बार पति-पत्नी के बीच बातचीत कम हो जाती है या वह एक-दूसरे को समझना कम कर देते हैं। ऐसी स्थिति में जब कोई अपने जीवनसाथी से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस नहीं करता तो वह जुड़ाव किसी तीसरे व्यक्ति में तलाशने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
थकाऊ और एक जैसी दिनचर्या - फोटो : Adobe stock
थकाऊ और एक जैसी दिनचर्या

शादी के कुछ सालों बाद रिश्ते में रोमांच कम हो सकता है। एक जैसी दिनचर्या, जिम्मेदारियों का बोझ और व्यक्तिगत समय की कमी के कारण कुछ लोग जीवन में नयापन लाने के लिए बाहर किसी दूसरे पर आकर्षित होने लगते हैं।

4 of 5
सराहना और समझ की कमी - फोटो : Freepik
सराहना और समझ की कमी

हर व्यक्ति चाहता है कि उसे सराहा जाए और समझा जाए। जब किसी को अपने पार्टनर से ये महसूस नहीं होता कि उनकी पार्टनर के जीवन में कोई अहमियत है। जब उन्हें लगने लगे कि उनकी भावनाओं की कद्र नहीं हो रही हो तो वे ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो उन्हें समझे और सराहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों अपने पार्टनर को चीट करते हैं लोग - फोटो : Adobe
अवसर और सोशल मीडिया

आज के समय में सोशल मीडिया, दफ्तर में सहकर्मी के साथ अधिक वक्त बिताने और डिजिटल कनेक्शन ने नए रिश्तों को बढ़ावा दिया है। आसानी से बातचीत शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे भावनाएं गहराने लगती हैं, जो आगे अफेयर का रूप ले सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें