फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Pressure On Women: मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल

Sun, 10 May 2026 11:41 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pressure to Become a Mother: अगर आप की शादी को भी समय हो गया है और घरवाले आपपर मां बनने का प्रेशर बना रहे हैं। तो जल्दबाजी करने से पहले खुद से कुछ सवाल पूछें। 
विज्ञापन
1 of 6
मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल - फोटो : AI
Pressure to Become a Mother: बदलते समय में अब कई महिलाएं अपने करियर, मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिरता और जीवन की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मातृत्व के बारे में सोचती हैं। लेकिन समाज का दबाव कई बार उनके आत्मविश्वास और फैसलों पर असर डालता है।

दरअसल, यह विषय आज की पीढ़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि यह सीधे आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा है। इसलिए मां बनने का फैसला कभी भी समाज के दवाब में आकर नहीं लेना चाहिए। 

अगर आप प्रेशर में आकर कोई फैसला लेंगी तो हो सकता है इससे आपको दिक्कत हो। ऐसे जरूरी है कि मां बनने का फैसला लेने से पहले हर महिला खुद से कुछ अहम सवाल पूछे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल - फोटो : Adobe stock
पहला सवाल

 सबसे पहले सवाल आता है कि क्या मैं मानसिक रूप से तैयार हूं? इसका मतलब सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि तनाव, नींद की कमी, लगातार जिम्मेदारियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को संभालने की क्षमता से है। मां बनने के बाद जीवन पूरी तरह बदल जाता है, इसलिए मानसिक स्थिरता बेहद जरूरी होती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल - फोटो : Adobe
दूसरा सवाल

दूसरा महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या मेरा शरीर इसके लिए तैयार है? दरअसल, हर महिला का शरीर अलग होता है और गर्भावस्था एक गहरा शारीरिक बदलाव लेकर आती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह, हेल्थ चेकअप और शरीर की स्थिति को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आगे किसी तरह की जटिलता न हो।

 

4 of 6
मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल - फोटो : Adobe Stock
तीसरा सवाल

तीसरा सवाल ये है कि क्या मैं आर्थिक रूप से स्थिर हूं? बच्चे की परवरिश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और रोजमर्रा की जरूरतों पर लगातार खर्च होता है। इसलिए आर्थिक सुरक्षा सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कई वर्षों के लिए जरूरी होती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल - फोटो : Adobe stock
चौथा सवाल

अंत में सबसे अहम सवाल कि क्या यह मेरा खुद का फैसला है या दूसरों का दबाव? अक्सर समाज, परिवार या रिश्तेदारों की अपेक्षाएं महिलाओं पर असर डालती हैं। लेकिन मातृत्व तभी सुंदर अनुभव बनता है जब वह पूरी तरह आपका अपना निर्णय हो, न कि किसी बाहरी दबाव का परिणाम।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां बनने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 4 जरूरी सवाल - फोटो : अमर उजाला
समाज का दबाव क्यों बढ़ता है?

परंपरागत सोच, परिवार की अपेक्षाएं और सामाजिक तुलना महिलाओं पर अनावश्यक दबाव बनाती हैं। कई बार इसे “नॉर्मल” मान लिया जाता है, लेकिन आज की पीढ़ी इसे सवालों के घेरे में ला रही है।

 जरूरी बदलाव की जरूरत

आज समय बदल रहा है। महिलाएं अब शिक्षा, करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि मां बनना एक विकल्प है, न कि दबाव।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें