फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चा देने लगा है गाली तो परेशान न हों, मारने की जगह इन तरीकों से समझाएं

Sun, 23 Mar 2025 12:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपका बच्चा अभी स्कूल जाता है और गाली देने लगा है तो उसे अभी से सिखाने की जरूरत है। ताकि आपको कहीं उसकी वजह से शर्मिंदा न होना पड़े।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चा देने लगा है गाली तो परेशान न हों, मारने की जगह इन तरीकों से समझाएं - फोटो : Adobe stock
Parenting Tips: बढ़ती उम्र में बच्चों की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं, जिसका असर उनके दिल और दिमाग दोनों पर पड़ता है। बच्चे इस दौरान वही सीखते हैं, जैसा व्यवहार उनके आस-पास के लोग करते हैं। इसीलिए तो कहा जाता है कि बच्चे के सामने हमेशा सोच-समझ के बात करनी चाहिए। उन्हें ऐसी किसी जगह नहीं भेजना चाहिए, जहां का माहौल खराब हो। क्योंकि कई बार खराब माहौल के असर में बच्चे भी गलत चीजें सीख जाते हैं।

इन चीजों में सबसे पहले आता है गाली देना। आज के समय में युवाओं के बीच कई जगहों पर गाली देना कूल बनने की निशानी माना जाता है। ऐसे में यदि आपका बच्चा भी गाली देना सीख रहा है तो उसे मारपीट कर सुधारने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान टिप्स को अपनाकर भी उसे सुधार सकते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ये सवाल है जरूरी - फोटो : Adobe
ये सवाल है जरूरी

यदि आपका बच्चा गाली दे रहा है तो आपको अपने बच्चे से एक सवाल अवश्य पूछना है। उससे आराम से पूछें कि 'तुमने यह कहां सुना? क्योंकि ये जानना सबसे जरूरी है कि बच्चे ने गाली देना कहां से सीखा। यदि उसने कहीं घर पर ही गाली सुनी है तो आपको घर पर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि ऐसा दोबारा न हो। 
विज्ञापन

3 of 6
प्यार से समझाएं - फोटो : freepik.com
प्यार से समझाएं

कभी भी बच्चे के मुंह से गाली सुनने के बाद तुरंत रिएक्ट करके उसे मारे नहीं। बल्कि उसके साथ बैठें और उसे समझाएं। बच्चे को प्यार से समझाएं कि जो भी शब्द उन्होंने बोला है वो गलत है और इसका इस्तेमाल कभी नहीं किया जा सकता। क्योंकि कई बार बच्चे बिना मतलब जाने ही गालियां बोलते हैं, तो उन्हें समझाना जरूरी है कि ये शब्द काफी गलत है। 

4 of 6
गुस्से में इस्तेमाल करने वाले शब्दों का विकल्प दें - फोटो : freepik.com
गुस्से में इस्तेमाल करने वाले शब्दों का विकल्प दें

यदि आपके बच्चे ने गुस्से में गाली दी है, और उसका कहना है कि गुस्से में उसके मुंह से गाली निकल गई, तब आपको उसे ये समझाना जरूरी है कि वो बिना गाली दिए भी अपने गुस्से को जाहिर कर सकता है। छोटे बच्चों को इतना शब्दों का ज्ञान नहीं होता है। इसलिए उन्हें सही शब्दों का विकल्प दें, ताकि बच्चे सही शब्दों का इस्तेमाल करके गुस्सा व्यक्त कर सकें।
विज्ञापन

5 of 6
समय दें - फोटो : freepik.com
समय दें

कभी भी बच्चों से तुरंत सुधरने की उम्मीद न करें। इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। बच्चे को इस टॉपिक पर बार-बार समझाएं ताकि उन्हें सही से समझ आए। अगर वो बार-बार गाली दे रहा है तो उन्हें समझाएं कि गाली देने बच्चे अच्छे नहीं होते। चाहें तो थोड़ा सा डरा सकते हैं, लेकिन हाथ न उठाएं, इससे बच्चे की मेंटल हेल्थ पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
इस बात का रखें ध्यान

बच्चा गाली दे रहा है तो उसे समझाने के साथ-साथ आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि बच्चे अक्सर गाली टीवी, सोशल मीडिया और दोस्तों के ग्रुप से भी सीख सकते हैं। ऐसे में इस पर ध्यान दें कि बच्चा कहां से यह भाषा सीख रहा है और उसके आसपास का माहौल सुधारने की कोशिश करें। यदि घर में कोई व्यक्ति गाली देता है तो पहले उसे समझाएं कि वो बच्चे के सामने अपनी भाषा पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें