फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के धोखे से बचना है? तो इन बातों को समझना है बेहद जरूरी

Fri, 16 Sep 2016 11:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऐसा अक्सर देखने में आता हैं कि किसी की गर्लफ्रेंड को उसका दोस्त भी पसंद करने लगता है। यहां तक तो फिर भी ठीक है लेकिन बात तो तब बढ़ जाती है जब वो आपकी गर्लफ्रेंड को छीनने की कोशिश करने लगता है इसलिए समय रहते अपने दोस्त के इरादे भांप लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
अचानक आपके दोस्त का व्यवहार बदल गया है। वह बात-बात पर आपसे उखड़ जाता है। जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताए अच्छे पलों के बारे में उसे बताते हैं तो उसके चेहरे पर आपको अलग ही भाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसके सामने जाते हैं तो उसकी नजरें आपकी गर्लफ्रेंड पर ही टिकी रहती हैं। बेहतर है कि आप समय रहते अपने दोस्त की बॉडी लैंग्वेज को समझें और अपना रिश्ता बचा लें।

4 of 6
आपका दोस्त आपकी गर्लफ्रेंड के सामने आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो संभल जाएं ऐसा करके वो आपकी गर्लफ्रेंड की नजरों में आपको गिराना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 6
पहले तो आपका दोस्त अपने लुक का ध्यान नहीं रखता था लेकिन आजकल वो अपने लुक पर काफी ध्यान देने लगा है। अक्सर वो आपसे अपनी तुलना करता है कि कौन बेहतर दिख रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आप उसकी हंसी पर गौर करें। आपके सामने तो वो नॉर्मल रहेगा लेकिन जब आपकी गर्लफ्रेंड सामने होगी तो वो जोर-जोर से हंसकर उसका अटेंशन अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें