new born baby
दरअसल, ये सारी ऐसी बातें हैं जो आपके नवजात शिशु की देखभाल के लिए जरूरी हैं। अगर पति-पत्नी अकेले रहते हैं तो ऐसे में नवजात की परवरिश थोड़ा ज्यादा ही मुश्किल होती है, क्योंकि घर में कोई बड़ा-बुजुर्ग होता नहीं जो नवजात के लालन-पालन के बारे में उन्हें बता सके। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप नवजात शिशु के पास जाएं, उसे हाथ में थामे, उससे पहले अपने हाथों को जरूर धोएं, ताकि नवजात किसी भी तरह के संक्रमण का शिकार होने से बच सके।