फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी दिख रहे हैं ये खास संकेत, तो समझ जाएं टूट सकती है आपकी रिलेशनशिप

Tue, 23 Mar 2021 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहते हैं प्यार की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए इसमें हमेशा दोनों लोगों के सहयोग की जरूरत होती है। दोनों पार्टनर को मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना पड़ता है, तब कहीं जाकर रिश्ता सालों तक चल पाता है। लेकिन कई बार ये भी देखा जाता है कि किन्हीं कारणों की वजह से लोगों का रिलेशनशिप टूट जाता है। हालांकि, इसके संकेत पहले से लोगों को मिल रहे होते हैं, लेकिन वो इन्हें समझ नहीं पाते। तो चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जिनसे आप ये समझ सकते हैं कि आपका रिलेशनशिप टूट सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बातचीत में गैप होना
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लगातार मजबूत बना रहे और निरंतर आगे बढ़ते रहे, तो इसके लिए आपको एक-दूसरे से बातें करते रहनी चाहिए। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में कम्युनिकेशन गैप है, तो इसका मतलब कि कहीं न कहीं दोनों में विश्वास की कमी है। इसलिए रिश्ता आगे बढ़ने की जगह टूटने के काफी चांस होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक करना
  • किसी भी रिश्ते में शक तब पैदा होता है, जब वहां विश्वास की कमी होती है। शक किसी भी अच्छे-खासे रिलेशनशिप को खराब और तोड़ तक सकता है। किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है न की शक पर। जब रिश्ते में शक पैदा हो जाता है, तो फिर ये रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ने देता। यहां तक की पार्टनर्स के बीच अलगाव तक हो जाते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पर्सनल जिंदगी के बारे में नहीं बताना
  • जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो जितना हक आपको अपने पार्टनर की जिंदगी के बारे में जानने का होता है उतना ही आपके पार्टनर का भी होता है। अगर कोई भी अपने पार्टनर से अपनी पर्सनल बातें छुपाता है, तो ऐसे में इसका गलत असर रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में विश्वास की कहीं कमी नजर आती है और साथ ही लगता है कि आपको अपने इस रिश्ते पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ध्यान न देना
  • जब दो लोग प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो वो चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनसे प्यार करने के साथ ही उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़े रहे। लेकिन देखा जाता है कि कुछ लोग अपने पार्टनर्स की परेशानियों से दूर भागते हैं। जहां उन्हें उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करनी चाहिए, तो वहीं वो उन परेशानियों से दूर भागते हैं और अपने पार्टनर को अकेला छोड़ देते हैं, जो रिलेशनशिप टूटने की वजह बन सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें