फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहमन के इंस्टाग्राम मैसेज को सुष्मिता ने कर दिया था अनदेखा, फिर भी ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Mon, 22 Jul 2019 05:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और उनका ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल आर्मेनिया में छुट्टियां बिता रहे हैं। सुष्मिता के बच्चे अलीशा और रेनी भी उनके साथ हैं। आर्मेनिया, दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने ईसाइयत को आधिकारिक धर्म के तौर पर अपनाया है। आर्मेनिया के रिपब्लिक स्क्वायर से सुष्मिता और रोहमन ने तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में सुष्मिता स्लिवलैस टॉप और डेनिम में दिख रही हैं। अरमान शॉल के साथ शादी को लेकर सुष्मिता सेन का साफ कहना है कि उनके दिमाग में अभी शादी का कोई ख्याल नहीं है। वह प्यार का आनंद लेना चाहती हैं। क्या आप जानते हैं कि इस कपल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? दरअसल, सुष्मिता सेन ने पहले रोहमन शॉल के इंस्टाग्राम मैसेज को अनदेखा कर दिया था लेकिन बाद में वह उनकी मोहब्बत में गिरफ्त हो गईं। आइए जानते हैं इस कपल की रोचक लव स्टोरी

 

विज्ञापन

2 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। सुष्मिता ने इस इंटरव्यू में बताया था कि कैसे रोहमन शॉल के साथ उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। सुष्मिता ने कहा था कि रोहमन शॉल से उनकी मुलाकात किसी फैशन शो में नहीं हुई बल्कि उनकी लव स्टोरी तो बिल्कुल अप्रत्याशित थी। दरअसल, रोहमन शॉल ने सुष्मिता को इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा था।

 
विज्ञापन

3 of 6
Sushmita and Rohman - फोटो : instagram
सुष्मिता ने रोहमन शॉल के इंस्टाग्राम मैसेज को अनदेखा कर दिया। दरअसल, सुष्मिता सेन को इस बात का यकीन नहीं था कि  रोहमन शॉल के साथ उनकी बातचीत होगी। सुष्मिता का कहना था कि अगर आप किसी का मैसेज देखते हैं तो आप उसे अपने साथ बातचीत की अनुमति देते हैं। मेरे पास बहुत से डायरेक्ट मैसेज आते हैं और मैं उन्हें ओपन नहीं करती हूं। सुष्मिता ने एक घटना की वजह से रोहमन के मैसेज देखे।
 

4 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने बताया कि कैसे उन्होंने अप्रत्याशित तौर पर इंस्टाग्राम पर रोहमन का मैसेज देखा। सुष्मिता कहती हैं- 'टच स्क्रीन फोन की जय हो । मैं एक दिन मैसेज में जाकर देख रही थी कि किसने मैसेज किए हैं । तभी घर में कुछ टूटने की आवाज आई । मेरा ध्यान उधर चला गया और मैं फोन रखकर देखने चली गई । मैं जब वापस आई तो मैंने देखा कि गलती से रोहमन के मैसेज पर टच हो गया है । तब मुझे लगा ओह माय गॉड ।

 
विज्ञापन

5 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
'मैंने सोचा ये क्या हो गया । मुझे एहसास हुआ कि जब मैं फोन देख रही हूं तब इधर-उधर बात नहीं करनी चाहिए । इसके बाद फिर से रोहमन ने मैसेज में लिखा- आपके मैसेज ने मेरा दिन बना दिया । आपको दुनिया की सारी खुशियां मिले । आपका शुक्रिया । उसने फिर से मैसेज किया । उसने लिखा- मैं एक कमरे से दूसरे कमरे में उछल रहा हूं । मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने रिस्पॉन्ड किया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
इसके बाद रोहमन और सुष्मिता की बातचीत होना शुरू हो गई। इसके बाद सुष्मिता और रोहमन एक-दूसरे को दिल दे बैठे।दोनों को डेट करते हुए एक साल होने जा रहा है । रोहमन, सुष्मिता की दोनों बेटियों के भी काफी करीब हैं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें