फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2018: बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेस जो बन चुकी हैं मां, पति की जरूरत नहीं इन्हें

Sun, 13 May 2018 12:11 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चाहे लड़का हो या लड़की एक सिंगल पैरेंट के लिए एक बच्चे की जिम्मेदारी अकेले उठाना वाकई बहुत मुश्किल काम है। बावजूद इसके बॉलीवुड में कई ऐसी माएं हैं जिन्होंने चेहरे पर शिकन आए बिना यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। चलिए मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड की ऐसी 5 माओं के बारे में जानते हैं जिन्होंने दूसरों के लिए मिसाल कायम की है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सुष्मिता सेन
सिंगल मदर में सबसे पहला नाम आता है जिंदादिली की मिसाल और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का। सुष्मिता ने अपने समय में समाज की सारी बंदिशों को तोड़ते हुए एक नहीं बल्कि दो बेटियों को गोद लिया। उन्होंने दोनों बेटियों को अपनी औलाद जैसा ही प्यार दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा कपूर
संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अकेले ही उठाई। कई बार लोग बच्चों की खुशी के लिए अपने पार्टनर की गलतियों को भी नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन करिश्मा ने ऐसा करने की जगह अकेले अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी लेने की ठानी और आज वो अपने दोनों बच्चों के साथ खुशी से रह रही हैं। 

 

4 of 6
रवीना टंडन 
रवीना अपने दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया। रवीना ने जिस समय बच्चियों को गोद लिया उस समय उनका करियर पीक पर था। साल 2014 मं उन्होंने शादी कर ली। खास बात यह है कि वो अपनी एक बेटी की शादी भी कर चुकी हैं।   

 
विज्ञापन

5 of 6
अमृता सिंह 
सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह अब एक सिंगल मदर हैं। सैफ से तलाक लेने के बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों की कस्टडी अपने पास ही रखी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sarika
सारिका
सारिका दो बच्चों की सिंगल मदर हैं। सारिका ने कमल हासन से साल 1985 में शादी की थी। इस समय उनका करियर कामयाबी की ऊंचाइयां छू रहा था। लेकिन श्रुति और अक्षरा हासन के जन्म के बाद ही सारिका और कमल का तलाक हो गया। हालांकि सारिका की दोनों बेटियां आज सफल अभिनेत्रियां हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें