सोनम कपूर की तरह नेहा धूपिया की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है। जानिए एक्ट्रेस को अपने से दो साल छोटे अंगद से कैसे हुआ प्यार।
विज्ञापन
2 of 7
angad bedi and neha dhupia
सिख परिवार में 27 अगस्त 1981 को पैदा हुई नेहा धूपिया 37 साल की हैं और 6 फरवरी 1983 को पैदा हुए अंगद 35 साल के साथ। दोनों ही पंजाबी हैं और 10 मई को दोनों ने पंजाबी रीति रिवाज के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 7
neha dhupia
दिल्ली में एक गुरुद्वारा में आनंद कारज हुआ। अंगद बेदी, नेहा धूपिया के बेस्ट फ्रेंड भी हैं और काफी समय से साथ-साथ देखे जा रहे थे। इसलिए ट्विटर पर खुशखबरी देते हुए नेहा ने पोस्ट लिखी कि बेस्ट फ्रेंड से कर ली शादी, जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला।
4 of 7
neha dhupia
अंगद बेदी इससे पहले बेदी नोरा फतेही के साथ रिलेशन में थे। बिग बॉस 9 फेम नोरा फतेही डांसर और मॉडल हैं। कुछ दिन पहले नोरा के साथ अंगद का ब्रेकअप हुआ था। उसके बाद से ही वे नेहा धूपिया के साथ देखे जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
neha dhupia
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी क्लीयर नहीं किया, लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों कई साल से अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों का प्यार परवान चढ़ा, जो शादी तक पहुंचा।
विज्ञापन
6 of 7
neha dhupia
अंगद सिंह बेदी मशहूर फिल्म एक्टर और मॉडल हैं। वे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा। कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं, पिछली बार उन्हें विद्या बालन के साथ 'तुम्हारी सुलु' में देखा गया था। नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो 'रोडीज एक्सट्रीम' में गैंग लीडर बनीं नजर आ रही हैं।