Holi Precaution Tips: होली का त्योहार मौज-मस्ती का पर्व है। हालांकि होली की मस्ती में बच्चे कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। होली के दौरान बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खुशी और उमंग का यह पर्व सुरक्षित भी होना चाहिए। ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं, जिनका पालन करके आप अपने बच्चों के लिए होली को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं। इस टिप्स को अपनाकर बच्चों की त्वचा, सेहत और सुरक्षा पूरी तरह बनी रह सकती है। होली को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए पर्व के दौरान बच्चों से होने वाली गलतियों के बारे में उन्हें पहले से सतर्क कर दें और खुशहाल माहौल तैयार करें।