हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे की परवरिश सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे हमेशा अपने बच्चों के लिए बेहतरीन चीजें ही चाहते हैं, उनकी खुशियों के लिए कोई भी सीमा नहीं होती। उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशें पूरी कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी परवरिश के लिए हर कदम काफी सोच-समझकर ही उठाना पड़ता है।
बच्चों की सुबह जैसी होगी, उनका पूरा दिन भी वैसा ही बीतेगा। सही आदतें उन्हें ऊर्जावान और खुशमिजाज बनाएंगी, जबकि कुछ गलतियां उनके मूड और पढ़ाई दोनों पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए, माता-पिता को खासतौर पर ध्यान देना चाहिए कि बच्चे सुबह क्या कर रहे हैं और क्या नहीं।