फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: ठंडाई पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे

Mon, 18 Mar 2019 09:00 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
thandai
होली आने में कुछ दिन ही रह गए हैं और हर कोई होली की बेसब्री से इंतजार कर रहा है। होली रंगों और पकवानों का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग तरह-तरह की खाने वाली चीजें बनाते हैं। सबसे खास इस मौके पर ठंडाई होती है। लोग बड़े ही चाव से ठंडाई का सेवन करते हैं। ठंडाई शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि स तरह ठंडाई हमारी शरीर को फायदा पहुंचाता है।
विज्ञापन

2 of 5
thandai
ठंडाई को स्वादिष्ट बनाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। ठंडाई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद रहता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। सौंफ से गैस्ट्रिक समस्याएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
stomach pain woman - फोटो : Social Media
ठंडाई पेट के लिए बेहतर चीज है। शरीर को ठंडक देने के अलावा ये पेट फूलने जैसी समस्या को भी दूर करती है। ठंडाई में मेथी और सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है। 

4 of 5
watermelon seed
ठंडाई में तरबूज के बीज मिलाए जाते हैं। इससे शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा ठंडई में मिले बादाम और पिस्ता से भी शरीर को ताकत मिलती है और पीने वाला इससे एनर्जिटिक फील करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thandai
ठंडाई में काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इनसे मिलकर तैयार ठंडाई इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में फायदेमंद साबित होती है। साथ ही अगर ठंडाई में केसर मिलाया जाए और उसका सेवन किया जाए तो ठंडाई एंटी-डिप्रेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें