आजकल के लाइफस्टाइल व गलत खान-पान के चलते हर कोी डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बड़े-बूढ़े से लेकर बच्चे भी डायबिटीज से अछूते नहीं हैं। इसलिए बच्चों को डायबिटीज से बचाने के लिए उनको सही डाइट दें। माता-पिता अपने बच्चों के खाने-पीने के तरीके में बदलाव करके व कुछ चीजों को नजरअंदाज करके डायबिटीज से उन्हें बचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डायबिटीज
आजकल के बच्चों को जंक फूड्स बेहद पसंद है और यही कारण है कि उनका स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। जंक फूड्स में काफी अधिक मात्रा में कैलोरी और वसा होती है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। जंक फू्ड्स खाने से शरीर में ज्यादा मात्रा में कैलोरी एकत्रित हो जाती है जिसे पचाना मुश्किल हो जाता है। नतीजा यह होता है कि बच्चों में मोटापा बढ़ जाता है जोकि डायबिटीज जैसे गंभीर बीमारियों का जड़ होता है। इसलिए बच्चों को ज्यादा जंक फूड न खाने दें।
विज्ञापन
3 of 5
डायबिटीज
ज्यादातर घरों में वाइट ब्रेड का सेवन किया जाता है लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि वाइट ब्रेड से भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। दरअसल वाइट ब्रेड भी शरीर में जाकर ब्रेक होने के बाद ग्लूकोज बन जाता है जो शुगर लेवल में इजाफा करता है।
4 of 5
डायबिटीज
अपने बच्चों को हमेशा कम वसा वाला, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर खाना दें ताकि उसके शरीर को जरूरी पोषण मिल सके। खाने में बच्चों को फल, सब्जी, दूध, सलाद, लीन प्रोटीन जैसी चीजें दें।
बच्चे अगर ज्यादा चॉकलेट और कैंडीज खाते हैं तो उन्हें इनसे रोकें। इससे भी डायबिटीज हो सकती है। नोटः अगर आप किसी भी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।