फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025 Wishes : नवरात्रि के नौ दिन इन भक्तिमय संदेशों को भेज प्रियजनों से कहें 'जय माता दी'

Sat, 29 Mar 2025 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

जय माता दी' बोलते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दें और नौ दिनों तक पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। यहां नवरात्रि के पावन नौ दिनों के भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें हर दिन भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Adobe
Happy Chaitra Navratri 2025 Wishes: जय माता दी...के नारे और जयकारे के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष  की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जो नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च 2025 से मनाई जा रही है। इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान उपवास किया जाता है।

पहले दिन घट स्थापना के साथ ही नवदुर्गा का आह्वान किया जाता है। माता के चमत्कारी मंत्र, श्लोक और भजन गाए जाते हैं। साथ ही अपने प्रियजनों को नवरात्रि की मंगलकामनाएं दी जाती हैं। 'जय माता दी' बोलते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दें और नौ दिनों तक पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। यहां नवरात्रि के पावन नौ दिनों के भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें हर दिन भेजकर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं। 


विज्ञापन

2 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो कभी हम फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से आते हैं।


शुभ नवरात्रि
विज्ञापन

3 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

सजा लो दरबार, मां अंबे आने वाली हैं
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आंगन।


शुभ नवरात्रि

4 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
नव दीप जलें, नव फूल खिलें
रोज मां का आशीर्वाद मिले। 
इस नवरात्रि  आपको वो सब मिले, 
जो आपका दिल चाहता है।


शुभ नवरात्रि
विज्ञापन

5 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में।
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।


शुभ नवरात्रि
विज्ञापन

6 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
नव कल्पना नव ज्योत्सना 
नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी 
हो हर मनोकामना।


शुभ नवरात्रि
 
विज्ञापन

7 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां का रूप है कितना मनभावन
तन,मन और  जीवन हो गया पावन,
मां के कदमों की आहट से गूंज उठा मेरा घर-आंगन।


शुभ नवरात्रि

8 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
जगत की पालनहार हैं मां,
मुक्ति का धाम हैं मां
हमारी भक्ति  का आधार हैं मां।


शुभ नवरात्रि

9 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
ऊँ जयंती मंगला काली
भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री  स्वाहा
स्वधा नमोस्तुते।


शुभ नवरात्रि
विज्ञापन

10 of 10
चैत्र नवरात्रि के भक्तिमय शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
ऊँ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे
सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।


शुभ नवरात्रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें