फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: ऐसी थी आशा भोंसले और पंचम दा की लव स्टोरी

Sun, 08 Sep 2019 11:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज अपना 86वां बर्थडे मना रही हैं। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने करीब 14 हजार गीतों को अपनी आवाज दी। आशा ताई का सिंगिंग करियर जितना शानदार था, निजी जिंदगी उतनी ही तकलीफों भरी थी। लेकिन पंचम दा यानी राहुल देव बर्मन के आने से उनकी जिंदगी में एक बार फिर से बहार आ गई थी।आइए जानते हैं पंचम दा और आशा भोंसले की लव स्टोरी
 
विज्ञापन

2 of 5
16 साल की कच्ची उम्र में लता दीदी के पर्सनल सेक्रेटरी से शादी करने के बाद उन्होंने घर छोड़ दिया। लेकिन पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर अपने वो वापस अपनी मां के घर चली आईं। उस समय वो तीन बच्चों की मां बन चुकी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मां के घर वापस आने के बाद उन्होंने फिर से एक बार गाना शुरू किया। जहां उनकी मुलाकात पंचम दा से हुई। पंचम दा भी अपनी टूटी हुई शादी के गम में थे और आशा भोंसले के साथ ने उन्हें इस गम से निकलने में मदद की। इस तरह गाने की रिहर्सल के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

 

4 of 5
"ये लड़की जरा सी दीवानी लगती है" गाने की रिहर्सल के दौरान शुरू हुआ प्यार का सफर फिर कभी नहीं रूका और अपने से छह साल छोटे राहुल देव बर्मन से आशा भोंसले ने 1980 में शादी कर ली। संगीत ही वह माध्यम बना जिससे वो दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए। पंचम दा को खाना बहुत अच्छा बनना आता था और आशा जी भी एक बढ़िया कुक थी। इस तरह संगीत और कुकिंग ने उन दोनों को करीब लाने का काम किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन चौदह साल की खुशनुमा शादी के बाद पंचम दा का देहांत हो गया। लेकिन आशा जी के दिल में आज भी पंचम दा जिंदा हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें