माधुरी की सहेली ने जब उसे बताया कि उसका दस महीने का बेटा विधान चलने लगा है, तो वह अपने बेटे को लेकर चिंतित हो गई। दरअसल, माधुरी का बेबी भी विधान के ही बराबर है और और उसने अभी चलना शुरू नहीं किया है। यही बात माधुरी को अखड़ने लगी और वह अपने पारिवारिक डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने उसे बताया कि विधान एकदम ठीक है, घबराने की कोई बात नहीं है तब जाकर, माधुरी की जान में जान आई। आइए बच्चे के चलना शुरू करने से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में जानते हैं...