फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, परिवार या दोस्ती ऐसे बनेगी हर रिश्ते की डोर मजबूत, इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 21 Sep 2020 10:16 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिश्ते हर इंसान की जिंदगी में बहुत मायने रखते हैं। अच्छे रिश्ते हमें हमेशा खुशी देते हैं तो वहीं खराब होते रिश्ते दुख और तनाव का कारण बनते हैं। हर किसी की जिंदगी में बहुत सारे रिश्ते होते हैं, कुछ रिश्ते जन्म के साथ बनते हैं तो कुछ रिश्ते हम खुद बनाते हैं। हर रिश्ते की अपनी जगह और मर्यादा होती है। वक्त पड़ने पर ये रिश्ते ही हमें संभालते हैं। इसलिए अच्छे रिश्तों को कभी नहीं खोना चाहिए। प्यार, परिवार और दोस्ती जब किसी भी रिश्ते की डोर दिल से बंधी होती है तो उसे कोई नहीं तोड़ सकता है। लेकिन जिस तरह से पेड़ को खाद पानी और सूरज की रोशनी की जरुरत होती है, उसी तरह से हर रिश्ते में कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि रिश्तों की डोर मजबूत करने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोई भी रिश्ता हो, हम उससे कहीं न कहीं भावनात्मक रुप से जुड़े होते हैं। इसलिए जिससे आपका रिश्ता है, उसकी भावनाओं की भी कद्र करें। सिर्फ अपनी बात ही उसको न बताते रहें बल्कि जब आपसे कोई बात कर रहा हो तो उसे भी ध्यान से सुनें। इससे सामने वाले को अहसास होता है कि आपकी नजरो में उसकी बात की अहमियत है। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए समय और देखभाल की जरुरत होती है। इसलिए काम से वक्त निकालकर कुछ समय अपने रिश्तों को भी दें। जिनसे आपका रिश्ता है उनकी केयर करें। उनके खाने-पीने, उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। अगर कोई आपसे दूर है तो फोन पर उसका हालचाल लेते रहें, ताकि कम्यूनिकेशन गैप न आए, क्योंकि एक अच्छे रिश्ते के लिए बातचीत का होना बहुत जरुरी होता है। बातचीत और केयर किसी भी रिश्ते में बूस्टर का काम करती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में लोग रिश्तों को तोलने लगते हैं, उसमें अपना लाभ और हानि देखने लगते हैं, लेकिन ध्यान रहे ऐसे रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते हैं। एक सच्चा मित्र या रिश्ता वही होता है जो अच्छे और बुरे दोनों वक्त में आपके साथ खड़ा हो। इसलिए बुरे वक्त में अपनों का साथ जरुर देना चाहिए। जो लोग रिश्तों में लाभ- हानि देखते हैं, वे लोग कभी दिल से रिश्ते नहीं बनाते हैं और दिमाग से बनाए गए रिश्तों में केवल व्यापार होता है प्यार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विश्वास एक ऐसी डोर होती है जो बहुत मजबूत होती है, लेकिन अगर ये डोर टूट जाए तो रिश्ते बिखरने में समय नहीं लगता है। विश्वास पर ही हर रिश्ता टिका होता है। इसलिए किसी का विश्वास न तोड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें