शादी के बाद ससुराल में अपनाएं ये आदतें
- फोटो : istock
सास-ससुर का ध्यान रखें
शादी के बाद लड़की की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। उसे अपने पति की जिम्मेदारियों में साथ देना होता है। पति के माता पिता को अपने माता पिता के समान मानकर उनका ध्यान रखें। सास-ससुर की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानें और उसी के मुताबिक उनके खान-पान और दवाओं की देखरेख करें। जब आप पति के माता पिता की देखभाल करेंगी और उन्हें अपना अभिभावक बना लेंगी तो इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बन सकता है, क्योंकि आपका ससुराल पक्ष खुशहाल हो जाएगा।