फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: शिव-पार्वती के रिश्ते से हर विवाहित जोड़े को सीखनी चाहिए ये बातें

Sun, 17 Aug 2025 11:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि ये शिव और पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और संयम की प्रतीक भी है। ऐसे में हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ बातें, जो हर कपल को उनसे सीखनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
शिव-पार्वती के प्रेम से हर विवाहित जोड़े को सीखने चाहिए ये बातें - फोटो : Adobe stock
Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का काफी महत्व है, जिसे भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें व्रती महिलाओं को पूरे 24 घंटे निर्जल रहकर उपवास करना होता है।

हरतालिका तीज न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि ये शिव और पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और संयम की प्रतीक भी है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। शिव-पार्वती के पवित्र संबंध से विवाहित जोड़ों को कई गहरी और जीवन को सुंदर बनाने वाली सीखें मिलती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
समर्पण और धैर्य की परीक्षा - फोटो : Adobe stock
समर्पण और धैर्य की परीक्षा 

किसी भी रिश्ते में समर्पण और धैर्य सबसे अहम होता है। ये चीज हर कपल को माता पार्वती और भोलेनाथ से सीखनी चाहिए। जैसे कि पार्वती जी ने भगवान शिव को पाने के लिए वर्षों तक कठोर तप किया। इसीलिए ध्यान रखें कि सच्चे प्रेम में समय, धैर्य और समर्पण की अहम भूमिका होती है। कोई भी रिश्ता जल्दी में नहीं, बल्कि समझ और इंतजार से मजबूत बनता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
एक-दूसरे के सच को अपनाना - फोटो : adobe stock
एक-दूसरे के सच को अपनाना

किसी भी कपल को अपने पार्टनर की जिंदगी के सच को झुठलाना नहीं चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे माता पार्वती ने भोलेनाथ को स्वीकार किया। भगवान शिव तपस्वी, औघड़, और भौतिक सुखों से दूर रहने वाले देवता थे। फिर भी पार्वती जी उनके रूप, जीवनशैली और आदतों के साथ उन्हें स्वीकारा। जीवनसाथी को जैसे वो हैं, वैसे ही अपनाना चाहिए।

 

4 of 5
समानता और सम्मान का रिश्ता - फोटो : adobe stock
समानता और सम्मान का रिश्ता

हर कपल को सीखना चाहिए कि रिश्ता समानता और सम्मान का होता है। ठीक वैसे ही, जैसे कि शिव-पार्वती का रिश्ता बराबरी का है। वे एक-दूसरे की सलाह लेते हैं, संवाद करते हैं और हर निर्णय में भागीदारी निभाते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता मालिक-नौकर जैसा नहीं, बल्कि दो बराबर आत्माओं का मेल होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतभेदों में भी प्रेम बनाए रखना - फोटो : adobe stock
मतभेदों में भी प्रेम बनाए रखना

कपल को ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी रिश्ते मे मतभेद होना गलत नहीं है, लेकिन मनभेद का होना बेहद गलत है। ठीक वैसे जैसे कि भगवान शिव और माता पार्वती के बीच भी कभी-कभी मतभेद हुए लेकिन उन्होंने कभी रिश्ते को खत्म नहीं किया, बल्कि संवाद और प्रेम से सुलझाया। हर रिश्ते में मतभेद होंगे, लेकिन इन्हें कभी अहमियत नहीं देनी चाहिए। हमेशा समझदारी और प्रेम बड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें