Janmashtami Born Baby Names: कृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है।
मान्यता है कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे में भगवान कृष्ण के गुण जैसे बुद्धिमत्ता, आकर्षण, नेतृत्व क्षमता और करुणा होती है।
ज्योतिष के अनुसार, जन्माष्टमी पर जन्मे शिशु का भाग्य उज्ज्वल माना जाता है और वे जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छू सकते हैं।
इस दिन जन्मे बच्चों का स्वभाव चंचल होने के साथ-साथ बेहद रचनात्मक और संवेदनशील माना जाता है। वे प्रेम, दोस्ती और न्याय की कद्र करते हैं। अगर आपके घर में इस जन्माष्टमी पर नन्हा मेहमान आने वाला है, तो उसके लिए एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुनना बेहद खास होगा