फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025 Celebration: पहली हरियाली तीज पर बहू करें ये 5 काम, ससुराल वालों के दिल में बनेगी खास जगह

Sun, 27 Jul 2025 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Teej 2025 Celebration Tips: जो महिलाएं इस वर्ष शादी के बाद अपनी पहली तीज मनाने जा रही हैं, वो कुछ खास टिप्स को अपनाकर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकती हैं। आप यहां दिए गए टिप्स को अपनाकर इस दिन को ससुराल वालों के दिल में जगह बनाने का अवसर बना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज कैसे मनाएं - फोटो : adobe
Hariyali Teej 2025 Celebration : हरियाली तीज न सिर्फ एक व्रत है, बल्कि एक ऐसा उत्सव है जो नए रिश्तों में मिठास घोलता है। विशेष रूप से नई नवेली दुल्हन के लिए उसकी पहली तीज बेहद खास होती है। यह दिन उसे न सिर्फ अपने ससुराल में स्वीकार्यता दिलाता है, बल्कि उसकी पहचान और संस्कारों की झलक भी दिखाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। जो महिलाएं इस वर्ष शादी के बाद अपनी पहली तीज मनाने जा रही हैं, वो कुछ खास टिप्स को अपनाकर अपने ससुराल वालों का दिल जीत सकती हैं। आप यहां दिए गए टिप्स को अपनाकर इस दिन को ससुराल वालों के दिल में जगह बनाने का अवसर बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाली तीज पर करें श्रृंगार - फोटो : instagram
तीज की परंपराओं को पूरी श्रद्धा से निभाएं

पहली तीज पर सुहाग की सारी चीजें पहनें, जैसे हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, बिंदी, बिचुए आदि। व्रत पूरी निष्ठा से करें, तीज माता की कथा सुनें और पारंपरिक रीति से पूजा करें। यह आपके संस्कारी स्वभाव को दर्शाता है।
विज्ञापन

3 of 6
परिवार - फोटो : adobe
बड़ों का आशीर्वाद लें

इस दिन परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभव जानें। उनका आशीर्वाद लें और उनके साथ तीज की तैयारी में हाथ बंटाएं। यह आपको परिवार का अभिन्न हिस्सा बना देता है।

4 of 6
पकवान बनाएं - फोटो : Adobe stock
हाथों से बनाएं कुछ खास पकवान

भारतीय त्योहार लजीज पकवानों के बिना अधूरा है। हरियाली तीज पर ससुराल में अपने हाथों से कुछ स्पेशल बनाएं, जैसे घेवर, मीठे पुए, सेवइयां आदि। घर के स्वाद और परंपरा के अनुसार अगर आप कुछ बनाती हैं तो सभी के दिलों में आपकी जगह बनना तय है।
विज्ञापन

5 of 6
छोटे-छोटे तोहफे दें - फोटो : instagram
छोटे-छोटे तोहफे दें

तोहफे पर्व की खुशियां और उत्साह को बढ़ा देते हैं। आप अपने ससुर, ननद या जेठानी को छोटी-छोटी चीजें उपहार में दे सकती हैं, जैसे चूड़ियां, मेहंदी कोन, बिंदी या तीज का टोकन। यह आपकी भावनात्मक समझदारी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाली तीज - फोटो : Freepik
सास-जेठानी के साथ सजाएं झूला

हरियाली तीज का सबसे खास हिस्सा झूला होता है। इस पर्व पर नई दुल्हन अपनी सास, जेठानी या ननद के साथ मिलकर झूला सजाएं और पारंपरिक लोकगीत गाएं। इससे भावनात्मक जुड़ाव और गहराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें