फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Valentines Day 2022: अगर दफ्तर से नहीं मिल रही है वैलेंटाइन डे पर छुट्टी तो न हों उदास, ऐसे मनाएं दिन यादगार

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
valentine day 2022 - फोटो : istock
प्यार करने वालों का साप्ताहिक उत्सव जारी है। 7 फरवरी से शुरु हुए वैलेंटाइन वीक का अंत 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन होगा। इस बार सोमवार को वैलेंटाइन डे है। इस दिन लगभग सभी दफ्तरों में कार्य होता है। छुट्टी न होने के कारण जिन लोगों को वैलेंटाइन डे मनाना है, उनके लिए बाॅस से अवकाश लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पार्टनर से साथ वैलेंटाइन डे भी मनाने का मन है लेकिन ऑफिस से छुट्टी न मिल पाने के कारण लोग समझ नहीं पाते कि क्या किया जाए। प्रेमियों के लिए साल का सबसे खास दिन होने के नाते आपका पार्टनर इस दिन को आपके साथ मनाना चाहता है, आप उनके लिए दफ्तर से छुट्टी न होने के कारण समय नहीं निकाल पाते, तो पार्टनर नाराज भी हो सकता है। इस बार अगर वैलेंटाइन डे पर दफ्तर से छुट्टी न मिल रही हो तो निराश होने की जरूरत नहीं। छुट्टी न मिलने पर इन आइडिया से मनाए वैलेंटाइन डे।
विज्ञापन

2 of 5
valentine day 2022 - फोटो : iStock
हाॅफ डे

अगर छुट्टी न मिले तो आप हाॅफ डे लेने का प्रयास कर सकते हैं। जल्दी-जल्दी अपना काम निपटाने की कोशिश करें ताकि आपका हाॅफ डे रद्द न हो। बाॅस को किसी प्रकार की शिकायत का मौका न दें। वैलेंटाइन डे को समय पर ऑफिस पहुंचकर बिना समय बर्बाद किए काम निपटाकर निकल जाएं ताकि बाकि के पूरे दिन आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मना सकें।
विज्ञापन

3 of 5
valentine day 2022 - फोटो : istock
नाइट डेट

अगर आपको छुट्टी और हाफ डे दोनों ही न मिलें तो वैलेंटाइन डे मनाने के लिए नाइट डेट प्लान कर सकते हैं। शाम में दफ्तर से आने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ किसी फिल्म को देखने जा सकते हैं। इसके अलावा डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। चाहें तो घर पर ही दोनों मिलकर रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि वैलेंटाइन डे दिन में मनाया जाने वाला पर्व है, आप शाम के बाद भी वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।

4 of 5
valentine day 2022 - फोटो : istock
लंच डेट

हो सकता है कि दफ्तर के बाद पार्टनर से मिल पाना संभव न हो, ऐसे में दफ्तर से लंच टाइम पर भी आप एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों में से जो भी फ्री हो वह दूसरे के दफ्तर के पास आ जाए और लंच के दौरान साथ में किसी रेस्तरां में लंच करें। आप पार्टनर के लिए पसंदीदा टिफिन लेकर उनके दफ्तर जाकर भी आधा -एक घंटा उनके साथ वक्त बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
valentine day 2022 - फोटो : Pixabay
सरप्राइज 

दफ्तर में काम होने के कारण एक दूसरे से न मिल पाने की स्थिति में आप कम समय में ही संतुष्ट होने की कोशिश कर सकते हैं। जैसे -सुबह साथ में दफ्तर जाना। अगर दोनों वर्किंग में हैं तो आप उन्हें उनके दफ्तर के लिए ड्रॉप कर सकते हैं। इस दौरान उनके लिए ब्रेकफास्ट, लंच बॉक्स, गुलाब, गिफ्ट कुछ भी ले जा सकते हैं। उन्हें पूरा दिन कुछ कुछ देर में संदेश भेज कर साथ होने का एहसास करा सकते हैं। शाम में उन्हें दफ्तर से लेने जा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें