फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Valentines Day 2021: वैलेंटाइन- डे पर अपने बॉयफ्रेंड को ये उपहार देकर महसूस करवाएं खास, लंबे समय तक आएंगे काम

Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उनके लंबे समय तक काम आए - फोटो : Social Media

लड़कियों में वैलेंटाइन-डे पर बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देने का अलग ही उत्साह बना रहता है। लड़कों की यह विचारधारा रहती है कि उपहार में कोई भी चीज ऐसी होना चाहिए जो कि उनके काम आ सके तो इस वैलेंटाइन- डे पर क्यों न आप अपने बॉयफ्रेंड को कुछ ऐसा दें जो कि उनके लंबे समय तक काम आए और वे आपकी सोच से खुश हो जाएं। लड़कों में तोहफों को लेकर लड़कियों की तरह बहुत अधिक विकल्प तो नहीं होते हैं लेकिन अगली स्लाइड्स में बताए गए उपहार देकर उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा से ज्यादा कंफर्ट पर ध्यान दें - फोटो : Pixabay

ट्रेक सूट
आप अपने बॉयफ्रेंड को इस वैलेंटाइन- डे एक ट्रेक सूट भी भेंट कर सकती हैं। यह उनके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। यात्रा के दौरान या एक्सरसाइज आदि करते वक्त वे इसे पहनकर बहुत आरामदायक महसूस करेंगे। ट्रेक सूट लेते वक्त आप उनके पसंदीदा रंग आदि का ख्याल जरूर रखें और ज्यादा से ज्यादा कंफर्ट पर ध्यान दें। देखिएगा वे इसे हमेशा पहनना पसंद करेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
ये तोहफा उनके बेहद काम का है - फोटो : social media

पावर बैंक
काम के सिलसिले में यदि आपके पार्टनर इधर- उधर जाते रहते हैं या फिर किसी दूसरे शेयर में दोस्तों के साथ रूम शेयर करते हैं तब तो ये तोहफा उनके बेहद काम का है। आप कोई अच्छा सा पावर बैंक उन्हें दे सकती हैं। ये आसानी से आपको ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा और अलग- अलग कंपनियों में आप अलग- अलग रेंज में इसे पा सकेंगे तो यह एक अच्छा विकल्प है।

4 of 5
चीजों को गुमाने से बचा सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

साइड बैग
साइड बैग कई सारी समस्याओं का समाधान है। कई सारे लड़के भूलक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं, ऐसे में साइड बैग उन्हें चीजों को गुमाने से बचा सकता है। इनमें वे तरह-तरह के विजिटिंग कार्डस, अपना फोन, चार्जर, रूमाल इत्यादि चीजों को आराम से सहेज सकते हैं। उनका छोटा सामान अस्त- व्यस्त रहने की बजाय व्यवस्थित रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म का गिफ्ट वाउचर दे सकते हो - फोटो : social media

गिफ्ट वाउचर 
यदि आपके बॉयफ्रेंड को फिल्म देखने का बहुत शौक है तो आप उन्हें फिल्म का गिफ्ट वाउचर दे सकते हो, यात्रा करने का शौक है तो आजकल ट्रेवल पैकेज के वाउचर डिजाइन होते हैं, आप उन्हें वो भी दे सकते हो और चूंकि लड़कियों की तरह लड़कों को तोहफे देने के लिए बहुत अधिक विकल्प भी नहीं होते हैं तो आप उन्हें किसी कपड़ों की शॉप का या डिनर आदि का वाउचर भी दे सकते हैं। आपके ये छोटे- छोटे प्रयास उन्हें खास महसूस करवाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें