फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Valentines Day 2021: 40 के बाद इन छोटी- छोटी चीजों को करके वेलेंटाइन डे पर अपने हमसफर को करें खुश

Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन- डे जैसे दिन हमें अपने प्रेम को जाहिर करने का एक मौका देते हैं - फोटो : social media

बढ़ती उम्र के साथ जैसे ही जिम्मेदारियां आती हैं बहुत कुछ पीछे रह जाता है। यही वजह होती है कि 40 की उम्र तक आते- आते महिलाओं की पुरुषों से शिकायतें शुरु हो जाती है कि वे अब उन्हें पहले की तरह प्रेम नहीं करते हैं, उन्हें समय नहीं देते हैं आदि। प्रेम तो जीवन में हमेशा रहता है पर कभी- कभी उसकी अभिव्यक्ति बेहद आवश्यक हो जाती है। वैलेंटाइन- डे जैसे दिन हमें अपने प्रेम को जाहिर करने का एक मौका देते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह 40 की उम्र के बाद भी आप छोटी-छोटी चीजें करके अपने जीवनसाथी को इस खास दिन पर खास महसूस करवा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
आपके जीवनसाथ बहुत खुश हो जाएंगे - फोटो : Pixabay

फूल देकर करें इजहार
वैलेंटाइन- डे पर आप अपने दिन की शुरुआत अपने प्यार को जाहिर करके आसानी से कर सकते हैं। आपको यदि अब कुछ कहने में थोड़ा अजीब महसूस होता है या शर्म आती है तो आप अपने हमसफर को उनके पसंद का फूल लाकर बड़े प्यार से अपने हाथों से दें और यदि आप पार्टनर का पसंदीदा फूल के विषय में नहीं जानते हैं तो लाल गुलाब से बेहतर आपके लिए कुछ भी नहीं है। ऐसा करने से आपके जीवनसाथ बहुत खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
अपने इश्क का इजहार करें - फोटो : pexels.com

प्यार भरे शब्द कहें
भले ही बोलकर कहें, लिखकर कहें, इशारों में कहें पर वैलेंटाइन डे के दिन यदि आप पार्टनर को खास महसूस करवाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि बार-बार आप अपने इश्क का इजहार करें। आप चाहें तो अलग- अलग भाषाओं में भी अपने पति या पत्नी को आई लव यू कह सकते हैं। गुगल और यूट्यूब इस कार्य में आसानी से आपकी सहायता कर सकते हैं। आप वाट्सअप पर संदेश के माध्यम से भी ये काम कर सकते हैं। 

4 of 5
बाजार में आपको एक से बढ़कर एक उपहार मिल सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

तोहफा दें
एक उम्र के बाद जीवन में सरप्राईज देना, तोहफा देना ये सब कम हो जाता है। बच्चे होने के बाद इंसान का पूरा ध्यान अपने बच्चों और गृहस्थी की आवश्यकताओं को पूरा करने में लग जाता है। लेकिन कुछ खास अवसरों पर जरूरी है कि आप अपने हमसफर को तोहफा देकर उनका आपके जीवन में क्या महत्व है, ये जाहिर करें। बजट के अनुसार इन दिनों बाजार में आपको एक से बढ़कर एक उपहार मिल सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोई योजना बना लें - फोटो : social media
समय दें
आप वैलेंटाइन डे पर सरलतम तरीके से यदि पार्टनर को विशेष महसूस करवाना चाह रहे हैं तो उन्हें समय दें। एक दिन के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लें। आप चाहें तो सिर्फ आप दोनों ज्यादा नहीं तो थोड़ी देर के लिए ही सही कहीं सैर- सपाटे पर अवश्य जावें और कहीं जाना नहीं है तो घर पर ही साथ खाना बनाकर कैंडल डिनर आदि करने जैसी कोई योजना बना लें या फिर साथ में कोई अच्छी फिल्म देखना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें