फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day Wishes: गुलाब के साथ करें प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये सुंदर संदेश

Fri, 07 Feb 2025 09:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Rose Day Wishes in Hindi: यहां रोज डे के खूबसूरत वॉलपेपर और प्यार भरे संदेश दिए जा रहे हैं जो दोस्तों, रिश्तेदारों, और अपने पार्टनर को भेजकर आप वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
Happy Rose Day Wishes in Hindi: प्यार करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। मुहब्बत जताने के लिए प्रेम का सप्ताह की शुरुआत हो गई है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन गुलाब और उसकी खुशबू से महक उठा है। आज 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है। गुलाब आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का खूबसूरत जरिया है। गुलाब का हर फूल एक खास संदेश देता है। लाल गुलाब इश्क का तो आपके प्रति उनका नारंगी आकर्षण दर्शाता है। पीला दोस्ती का प्रतीक है तो गुलाबी सम्मान और आभार जताने का जरिया है। 

आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने माता-पिता, शिक्षक, दोस्त, सहकर्मी, क्रश या प्रिय को अपनी भावना के अनुरूप गुलाब देकर दिल की बात बता सकते हैं। हालांकि जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं वो आपसे दूर है और उससे मुलाकात करके आप गुलाब भेंट नहीं कर पा रहे हैं तो दिल के जज्बात संदेश के जरिए भेज दें।  यहां रोज डे के खूबसूरत वॉलपेपर और प्यार भरे संदेश दिए जा रहे हैं जो दोस्तों, रिश्तेदारों, और अपने पार्टनर को भेजकर आप वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

फूलों सी खिली मुस्कान हो,
सूरज सी चमक बरकरार हो।
यही दुआ है खुदा से हमारी,
तुम सदा हंसते-खिलखिलाते रहो।

रोज डे मुबारक
 
विज्ञापन

3 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

गुलाब की पंखुड़ियों से प्यार का संदेश लाया हूं,
तेरी खुशबू में बसने का अरमान लाया हूं।
हर रंग का गुलाब कुछ कहता है,
लाल प्यार जताता, सफेद विश्वास देता है।

रोज डे मुबारक

4 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

पीला दोस्ती की राह दिखाए,
गुलाबी मासूमियत की याद दिलाए।
हर फूल की अपनी एक पहचान है,
पर तेरा नाम ही मेरी जान है।

रोज डे मुबारक

 
विज्ञापन

5 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

इस रोज डे पर तुझे गुलाब देना चाहता हूं,
अपने दिल का हर एहसास कहना चाहता हूं।
कबूल कर लो इस तोहफे को मेरे सनम,
कि तेरा-मेरा साथ हो हर जनम।

रोज डे मुबारक
विज्ञापन

6 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

गुलाब की खुशबू, प्यार की मिठास,
चुनी है ये कली, सिर्फ तेरे लिए खास।
रहें सदा खिलते फूलों की तरह,
तेरी मुस्कान हो हर सुबह और शाम।

रोज डे मुबारक
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

खुशबू बनकर तेरी सांसों में समा जाएंगे,
सुकून बनकर दिल में उतर जाएंगे।
महसूस करने की कोशिश तो कीजिए,
दूर रहते हुए भी पास नजर आएंगे।

रोज डे मुबारक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें