फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2026 Wishes: ‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला...’ ऐसे ही शुभ संदेशों के साथ अपनों को राम जन्म की दें बधाई

Fri, 27 Mar 2026 08:46 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ram Navami Wishes In Hindi: आज रामनवमी के अवसर पर यहां इस लेख से अपनों को भेजने के लिए शुभ संदेश डाउनलोड करें। 
विज्ञापन
1 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

Ram Navami Wishes In Hindi: आज रामनवमी का पावन त्योहार है। यह त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। रामनवमी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी मनाई जाती है।

ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है। इसी के चलते इस अवसर पर भक्तजन अपने घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। लोग भगवान राम की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाते हैं, भजन और कीर्तन करते हैं और श्रीराम के जीवन के आदर्शों का स्मरण करते हैं।

इस खास मौके पर लोग अपने परिवार, मित्र और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में आप भी आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोग अपने संदेश और आशीर्वाद साझा कर सकते हैं। इसके लिए यहां आपको कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

राम नाम की मधुर पुकार,
भर दे जीवन में उजियार,
रामनवमी का ये पावन दिन,
दे खुशियों का अनुपम उपहार।

रामनवमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

मन के आंगन दीप जलाओ,
आज राम को घर में लाओ।
सत्य, प्रेम की राह दिखाएं,
हर अंधियारा दूर भगाओ।

रामनवमी की शुभकामनाएं

4 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

जहां सच्चाई का हो डेरा,
वहीं होता है राम का बसेरा।
दिल को पावन रखो हमेशा,
हर कोने में होगा उजियारा।

रामनवमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

जब मन उलझे, राह न सूझे,
राम का नाम ही राह दिखाए।
जब थक जाए जीवन की डगर,
राम का सहारा ही मुस्कान लाए।

रामनवमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

राम का नाम, सच्चा सहारा,
जीवन का सबसे प्यारा किनारा।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं,
आपका हर दिन हो उजियारा।

रामनवमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में आज उजाला छाया,
हर दिल ने राम को फिर से पाया।
भक्ति की सरिता बहती जाए,
हर जन राम नाम गुण गाए।

रामनवमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
राम नवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
 
ना राज चाहिए, ना ताज चाहिए,
बस राम का साथ चाहिए।
उनकी मर्यादा, उनका धैर्य,
हर कदम पर हमें याद चाहिए।

रामनवमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें