फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Navami Wishes 2026: 'मां दुर्गा करें जीवन को खुशहाल...' ऐसे ही शुभ संदेश यहां से करें फ्री में डाउनलोड

Fri, 27 Mar 2026 08:42 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Maha Navami Wishes: आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। लोग आज कन्या पूजन करके अपने व्रत का पारण करेंगे। ऐसे में अपने परिवारजनों को महानवमी की बधाई खास अंदाज में दें।
विज्ञापन
1 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

Happy Maha Navami Wishes: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि नवरात्रि का आखिरी दिन होती है। इस साल यह तिथि 27 मार्च 2026 को पड़ रही है। नवरात्रि का यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसे मां सिद्धिदात्री को समर्पित किया गया है। मां सिद्धिदात्री को बुराई, संकट और कष्टों से मुक्ति देने वाली देवी माना जाता है। इस दिन उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना का विधान है।

नवमी के दिन घरों कन्या पूजन किया जाता है और देवी के नाम का स्मरण किया जाता है। ऐसे में इस पावन अवसर पर हम सभी अपने परिवार और दोस्तों पर मां की कृपा बनी रहने की कामना करते हैं। इसी के चलते व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप अपने चाहने वालों को नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं और इस पावन पर्व की खुशियाँ साझा कर सकते हैं। यहां उसके लिए संदेश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

तेरी चौखट पे जो भी आया,
खाली दामन कभी न पाया।
मां सिद्धिदात्री से यही दरकार
सदैव देना अपने भक्तों का प्यार।

जय माता दी
विज्ञापन

3 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

जय-जय मां, गूंजे हर द्वार,
तेरी महिमा अपरंपार।
नवमी का ये पावन पर्व,
कर दे हर जीवन साकार।

जय माता दी

4 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

मां की भक्ति, मां का नाम,
जीवन का सबसे सच्चा धाम।
महानवमी का ये पावन दिन,
भर दे खुशियों से हर एक शाम।

जय माता दी
विज्ञापन

5 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

शक्ति तेरी हर सांस में बसती,
तेरी कृपा हर राह सजाती,
जो मां को दिल से पुकारे,
उसकी दुनिया खुद जगमगाती।

जय माता दी
विज्ञापन

6 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

तेरी शक्ति से जग है संचालित,
तेरी ममता से हर दुख है पार,
मां दुर्गा, तेरे आशीष से ही,
महके हर दिन, हर एक त्यौहार।

जय माता दी 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवमी के शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला

नव दिन की तप, नव भाव की धार,
मां के चरणों में सारा संसार।
महानवमी का उजला ये सवेरा,
ले आए जीवन में सुख अपार।

जय माता दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें