Ram Navami 2023 Wishes: आज यानी 30 मार्च 2023 को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है । इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम का अयोध्या में राजा दशरथ के घर में जन्म हुआ था। प्रति वर्ष राम नवमी के मौके पर लोग पूजा करते हैं और जन्मोत्सव मनाते हैं । नवरात्रि का उपवास खोलकर लोग श्रीराम के जन्मोत्सव पर तरह तरह के पकवान का भोग लगाते हैं और धूमधाम से यह पर्व मनाते हैं । राम नवमी के मौके पर सबसे पहले आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर उनके साथ राम जन्मोत्सव मना सकते हैं। यहाँ राम नवमी के सुंदर वॉलपेपर दिये जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये प्रियजनों को भेज सकते हैं और राम नवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Ram navami 2023 Wishes
- फोटो : Amar Ujala
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
रामनवमीकीहार्दिकशुभकामनाएं।
विज्ञापन
3 of 5
Ram navami 2023 Wishes
- फोटो : Amar Ujala
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम। रामनवमीकीहार्दिकशुभकामनाएं।