Raksha Bandhan 2023 Photos: आज यानी 30 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति है। कई लोग आज यानी 30 अगस्त को राखी का पर्व मना रहे हैं तो कुछ 31 अगस्त को राखी बांधेंगे।
राखी बांधने को लेकर कंफ्यूज न हों। हिंदू पंचांग के मुताबिक श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से हो रही है और पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 7:5 मिनट पर होगा। चूंकि आज भद्रा का साया है, जो रात 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। इसलिए रात 09 बजकर 03 मिनट के बाद राखी बांधी जा सकती है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
भले ही राखी अधिकतर लोग मुहूर्त के मुताबिक रात्रि में या 31 अगस्त को राखी बांध रहे हैं लेकिन शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। रक्षाबंधन के पावन मौके पर आप भी अपने भाई या बहन को खास महसूस कराते हुए प्रेमपूर्ण शुभकामना संदेश भेजें। इस लेख में आपको अपने भाई या बहन के लिए रक्षाबंधन के खूबसूरत वॉलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश मिल जाएंगे, जिसे डाउनलोड या कॉपी करके प्रियजनों को व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेज सकते हैं।