फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Propose Day 2025: आ गया प्रपोज डे, इन शायरियों से करें मोहब्बत का इजहार

Sat, 08 Feb 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां प्रपोज डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिसे अपने प्रिय को भेजकर शुभकामनाएं दें।  
विज्ञापन
1 of 7
प्रपोज करने के लिए शायरियां - फोटो : Amar Ujala
Happy Propose Day 2025 Wishes : आज प्रपोज डे है, जो वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन (8 फरवरी 2025) मनाया जाता है। ये दिन अपने प्रिय के सामने स्नेह पूर्ण प्रस्ताव करने का मौका देता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं या प्रेम करते हैं तो उनके सामने प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं। इश्क ए मुहब्बत को जाहिर करने का ये शानदार मौका है। अपने प्रिय के सामने प्रस्ताव रखने के कई तरीके हो सकते हैं, हालांकि सबसे जरूरी है प्रस्ताव रखते समय आपकी ईमानदारी और सच्चाई को जाहिर करना। 

ऐसे में प्रपोज डे पर सुंदर शायरियों और प्यार भरे शब्दों से तैयार की गई कविताएं क्रश या पार्टनर का दिल जीत सकती हैं। ये शायरियां और कविताएं आप वैलेंटाइन डे ग्रीटिंग कार्ड में या किसी नोट पर लिख कर उन्हें तोहफे में दे सकते हैं। उनके सामने प्यार का इजहार भी इन शायरियों से करके इम्प्रेस कर सकते हैं। अगर सामने से दिल की बात कहने में नर्वस हैं तो इजहार के लिए व्हाट्सएप के जरिए शायरियां भेज सकते हैं। 

यहां प्रपोज डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिसे अपने प्रिय को भेजकर शुभकामनाएं दें।  
विज्ञापन

2 of 7
प्रपोज करने के लिए शायरियां - फोटो : Amar Ujala
 
तू सामने हो और ये लब खामोश रहें,
ये भी मोहब्बत की अदा होती है।
बस एक बार कह दे तू "हां" मुझसे,
यही मेरी हर दुआ रहती है।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन

3 of 7
प्रपोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

दिल की बातें जुबां तक लाने दो,
आज इश्क को खुलकर निभाने दो।
तू हां कह दे या मना कर दे,
मुझे बस अपना बनाने दो।

हैप्पी प्रपोज डे

4 of 7
प्रपोज करने के लिए शायरियां - फोटो : Amar Ujala

नजरों से नजरें मिली और प्यार हो गया,
कुछ ही पलों में तुझ पर ऐतबार हो गया।
अब इजहार करने की घड़ी आ गई है,
सुन ले तू, तुझसे बेइंतहा प्यार हो गया।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन

5 of 7
प्रपोज करने के लिए शायरियां - फोटो : Amar Ujala

तेरी हंसी की मिठास में,
मेरे दिल की हर बात है।
तेरे बिना अधूरी सी लगे,
ये जिंदगी की सौगात है।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन

6 of 7
प्रपोज करने के लिए शायरियां - फोटो : Amar Ujala

तू चांद बनकर रोशनी करे,
मैं तेरा आसमां बन जाऊं,
तेरे हर ग़म को अपनाकर,
मैं तेरा हमसफर बन जाऊं।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रपोज करने के लिए शायरियां - फोटो : Amar Ujala

तेरी बाहों में सुकून मिले,
तेरी हंसी से दिन मेरा खिले,
बस तुझे अपना बना लूं मैं,
आज ये इजहार करने चला हूं मैं।

हैप्पी प्रपोज डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें