वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत हो चुकी है। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक रहने वाले इस वीक में पहला दिन रोज़ डे होता है। 8 फरवरी को प्रपोज डे है। इसे दिल की बात कहने का दिन कहते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं। अगर आप भी करने वाले हैं किसी को प्रपोज तो हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, क्योंकि कई बार आप कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बनते- बनते बात बिगड़ भी जाती है, इसलिए प्रपोज करते वक्त इन टिप्स का खास ख्याल रखें।