फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Promise Day 2025: 'मेरा तुझसे है ये वादा', प्रॉमिस डे के इन संदेशों को भेजकर कीजिए अपनों से इकरार

Tue, 11 Feb 2025 05:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस प्रॉमिस डे को आप अपने अपने दोस्त, परिवार, या पार्टनर के लिए कुछ खास वादों के साथ खास बनाएं। शायराना अंदाज या कविताओं में वादा कर सकते हैं। यहां प्रॉमिस डे के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज कर अपने प्रिय से वादे करें।
विज्ञापन
1 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala
Happy Promise Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह जारी है। इस सप्ताह के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने रिश्ते में मजबूती और भरोसे के लिए एक दूसरे से कुछ वादे करते हैं। वादा भरोसे की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ये वादे आप अपने दोस्त से भी कर सकते हैं या अपने पार्टनर से भी कर सकते हैं। हमेशा साथ देने का वादा, फैसले लेने देने का वादा, सुख-दुख शेयर करने का वादा, अपने सपनों में शामिल करने का वादा और ऐसे कई वादे तो आप दोनों को और करीब लाने का एक माध्यम बन सकते हैं। 

इस प्रॉमिस डे को आप अपने अपने दोस्त, परिवार, या पार्टनर के लिए कुछ खास वादों के साथ खास बनाएं। शायराना अंदाज या कविताओं में वादा कर सकते हैं। यहां प्रॉमिस डे के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज कर अपने प्रिय से वादे करें।
विज्ञापन

2 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala
वादा रहा प्यार से प्यार का
अब हम ना होंगे जुदा।

वादा रहा...
विज्ञापन

3 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

वादा किया है तुझे हर खुशी देंगे,
तेरे हर गम को अपनी खुशी समझेंगे।
न छोड़ेंगे तेरा साथ कभी हाथों से,
तेरी हंसी में ही अपनी जिंदगी जिएंगे।

वादा रहा...

4 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

तेरा साथ कभी ना छोड़ेंगे,
हर लम्हा तुझे अपनाएंगे,
दूर जाओगे अगर तुम हमसे,
तो सांसों में भी तुझे बसाएंगे।

वादा रहा...
विज्ञापन

5 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

दिल से किया जो वादा,
उसे निभाना ही होगा,
इश्क किया है तुझसे,
तो इसे निभाना ही होगा।

वादा रहा...
विज्ञापन

6 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

तेरी राहों में चलेंगे, तेरा साया बन जाएंगे,
हर मुश्किल में तेरा हाथ पकड़ मुस्कुराएंगे।
तेरी हंसी में ही हमारी खुशी होगी,
तेरे आंसू भी हमारी बंदिशें तोड़ेंगे।

वादा रहा...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

हर लफ्ज में तेरा नाम होगा,
हर सांस तुझसे जुड़ी रहेगी,
जो भी हो हालात दुनिया के,
पर मेरी दुनिया तुझसे ही रहेगी।

वादा रहा...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें