Teddy Day 2025: टेडी डे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि यह भावनाओं का जाहिर करने का खूबसूरत जरिया भी होता है। हर टेडी बियर का रंग अलग-अलग भावनाओं को दर्शाता है। अगर आपको कोई टेडी गिफ्ट करता है, तो उसके रंग के आधार पर आप उनके दिल की बात समझ सकते हैं।
अगर आप किसी को पसंद करते हैं या आपका कोई क्रश है तो उसे ऐसा टेडी बियर गिफ्ट करें जो उनके प्रति आपके आकर्षण की अभिव्यक्ति करे। वहीं अगर किसी दोस्त या पार्टनर को अलग रंग और आकार का टेडी तोहफे में दे सकते हैं। टेडी बियर के रंग को समझ कर दिल की बात जानने की कोशिश की जा सकती है। हर टेडी बियर एक अलग संदेश देता है, इसलिए इसे सोच-समझकर गिफ्ट करें।