फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promise Day 2022: इस बार पार्टनर से करें ये चार खास वादे, रिश्ते की डोर होगी मजबूत

Fri, 11 Feb 2022 02:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Promise Day 2022 - फोटो : self
प्यार के महीने की शुरुआत हो गई है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह शुरु हो जाता है। सात दिनों के इस प्यार भरे पर्व में हर दिन की अलग खासियत होती है। इसी कड़ी में पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे होता है। प्रॉमिस डे को प्यार करने वाले एक दूसरे से वादे करते हैं। कपल अपने पार्टनर से प्यार की कसमें खाते हैं। ये वादे प्यार को न केवल मजबूत करते हैं बल्कि आपके पार्टनर को महसूस कराते हैं कि आप उनके साथ अपना भविष्य भी जीना चाहते हैं। आप रिलेशनशिप में हों या अपने क्रश व पार्टनर के साथ पहला वैलेंटाइन मना रहे हों, इस वैलेंटाइन कुछ खास वादे कर अपने रिश्ते को अधिक मजबूत बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ खास वादों के बारे में, जो इस वैलेंटाइन डे पर आपके प्यार की डोर को कर सकते हैं मजबूत और रिश्ते में बढ़ा सकते हैं इश्क। 
विज्ञापन

2 of 5
Promise Day 2022 - फोटो : istock
पहला वादा

आप अपने पार्टनर से ये वादा कर सकते हैं कि वह जैसे हैं, वैसे ही आपको पसंद हैं। आप कभी भी नहीं चाहेंगे कि इस रिश्ते के लिए या आपकी पसंद के लिए वह अपने आप को बदलें। रिलेशनशिप में अक्सर ऐसा होता है कि पार्टनर अपने प्यार की पसंद न पसंद के मुताबिक जीने लगता है और अपने आप को उसके मुताबिक ढालने की कोशिश करता है। इसके लिए वह अपने आप में बदलाव लाने लगते हैं। आप उन्हें वादा करें कि आप उनको कभी भी बदलेंगे नहीं। आप जैे हो, वैसे ही रहना, ये वादा उनसे करें। 
विज्ञापन

3 of 5
Promise Day 2022 - फोटो : istock
दूसरा वादा

रिलेशनशिप में आपका पार्टनर ये चाहता है कि आप उनकी परवाह करें, उनका ख्याल रखें। इसे ही वादा बना लें। इस प्राॅमिस डे पर पार्टनर से वादा करें कि उनका हमेशा ख्याल रखेंगे। उनकी बातों की परवाह करेंगे। उनकी बातों को अहमियत देंगे। उनसे वादा करें कि अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ कहना चाहते हैं तो आप हमेशा उनकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और समझेंगे।

4 of 5
Promise Day 2022 - फोटो : istock
तीसरा वादा

आप अपने पार्टनर से वादा कर सकते हैं कि हमेशा आप दोनों एक टीम बनकर रहेंगे। पार्टनर को जब भी आपकी जरूरत होगी, मदद चाहिए होगी, आप हमेशा साथ देंगे। वादा करें कि आप हमेशा उनका साथ देंगे। उनसे ये भी वादा करें कि पार्टनर के लिए आपके पास हमेशा समय रहेगा। उन्हें आप अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Promise Day 2022 - फोटो : istock
चौथा वादा

पार्टनर को वादा करें कि वह अपने जीवन को खुल कर जिए, आप इसमें उनका साथ देंगे। अगर आपके पार्टनर का कोई सपना या लक्ष्य है तो उसे पूरा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का वादा करें। उनकी ख्वाहिशों को पूरा करने में उनका साथ देने का वादा करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें