फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Parents Day Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए माता पिता से जताएं प्यार, भेजें अभिभावक दिवस की शुभकामना

Sun, 23 Jul 2023 01:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
Parents Day Wishes 2023: बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी का ओहदा बढ़ जाता है। कपल बच्चे के माता पिता बन जाते हैं। बच्चा माता पिता का अंश होता है, जिसे मां भरपूर मातृत्व और पिता सुरक्षित वातावरण देता है। बच्चे को सबसे अधिक प्यार माता पिता करते हैं। अपना स्नेह जाहिर करने के लिए माता पिता का तरीका अलग हो सकता है। हालांकि जब बच्चा बड़ा होने लगता है तो प्यार जताने में दोनों ही कुछ हिचकिचाहट महसूस करते हैं। हर बच्चे को अपने माता पिता के प्यार, उनके द्वारा किए गए त्याग, बच्चे के पालन पोषण के दौरान किए प्रयासों को समझना चाहिए और उनका आदर करना चाहिए।

इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष अभिभावक दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने की। आज अभिभावक दिवस मनाया जा रहा है। माता पिता से अपने दिल की बात कहने के लिए खूबसूरत संदेशों को अपना सकते हैं। यहां अभिभावक दिवस के कुछ आकर्षक शुभकामनाएं दी जा रही हैं, जिसे व्हाट्सएप फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
भगवान का दिया आशीर्वाद हैं मां-बाप
दुनिया का अनमोल तोहफा हैं मां-बाप
हे प्रभु! एक ही प्रार्थना है मेरी आपसे
हर जन्म में मुझे चाहिए यही माँ-बाप

अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
कुछ ऐसा काम करो कि
माता-पिता हर प्रार्थना में कहें
''हर जन्म में ऐसी ही संतान देना भगवान।''

अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं

4 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
माँ की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।

अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।

अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
दुनिया में मिल जाते हैं हजारों रिश्ते
पर हर अच्छी-बुरी आदतों के साथ
अपनाने वाले माता पिता नहीं मिलते।

अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 - फोटो : amar ujala
शौक तो सिर्फ माता-पिता ही पूरी कर सकते हैं
खुद के पैसों से तो सिर्फ जरूरतें ही पूरी हो पाती हैं।

अभिभावक दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें