Happy Mothers Day 2025 Shayari : मां प्रेम, त्याग, ममता और बलिदान का प्रतीक हैं। मां केवल हमें जन्म नहीं देती, बल्कि जीवन के हर पड़ाव पर हमारी रक्षा करती हैं। मदर्स डे माताओं को सम्मान और आभार प्रकट करने का विशेष दिन है।
मदर्स डे एक वार्षिक पर्व है, जो दुनियाभर में मातृत्व और मां के प्रति प्रेम व योगदान को समर्पित है। इस दिन लोग अपनी मां, दादी, नानी, सास या मां समान महिलाओं को तोहफे, कार्ड, फूल या संदेश देकर धन्यवाद कहते हैं।
यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम जो कुछ भी हैं, उसमें मां की भूमिका सबसे अहम है। इसलिए इस दिन मां को थैंक यू कहना न भूलें। सुंदर शायरियां और प्यार से परिपूर्ण कविताएं सुनाकर मां का आभार व्यक्त करें। यहां मदर्स डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिन्हें आप अपनी मां को सुना कर दिल जीत सकते हैं।