फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Marriage Anniversary Wishes: शादी की सालगिरह पर जीवनसाथी को दें शुभकामनाएं, भेजें ये रोमांटिक संदेश

Tue, 26 Nov 2024 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां शादी की सालगिरह के सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने जीवनसाथी को हैप्पी एनिवर्सरी कह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Happy Marriage Anniversary Wishes: शादी किसी भी युगल के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है, जिसके पास दो लोग एक परिवार बन जाते हैं। वहीं शादी के साल दर साल बीतने पर ये रिश्ता अधिक मजबूत होता जाता है। शादी जन्मों का बंधन माना जाता है। ऐसे में इसी जन्म के हर साल शादी की सालगिरह मनाई जाती है।

शादी की सालगिरह इस याद में मनाई जाती है कि आज ही के दिन कपल हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे। वैवाहिक जोड़ा सालों तक शादी को बनाए रखने में सक्षम है। इसके अलावा इस रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर अपने रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करने का भी ये दिन मौका देता है। अपने सफल रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल लोग अपनी शादी की वर्षगांठ पर जश्न मनाते हैं। कपल एक दूसरे को तोहफे देते हैं और इस शादी का वर्ष पूरा होने की शुभकामनाएं देते हैं।

अगर आप भी शादी की पहली , दूसरी या पचासवीं वर्षगांठ मना रहे हैं तो अपने जीवनसाथी को सुंदर और  प्यार भरे संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां शादी की सालगिरह के सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने जीवनसाथी को हैप्पी एनिवर्सरी कह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
जिंदगी की सारी मुश्किलों से लड़ने के लिए मुझे बस एक चीज चाहिए।
तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान और हमारा जीवन भर का साथ चाहिए।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय
विज्ञापन

3 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
आप मेरे हमसफर, मेरे दिलदार हैं
आपके सिवा हमें किसी से न प्यार है।
जनम-जनम आप मेरे ही रहना,
बस ईश्वर से यही दरकार है।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय

4 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
तेरी-मेरी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत सफर है।
हर साल साथ बिताना एक नई शुरुआत जैसा लगता है।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय
विज्ञापन

5 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
मेरी हर खुशी हर बात तुमसे है,
सांसों में छुपी ये सांस तुमसे है,
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,
धड़कनों की धड़कती हर आवाज़ तुमसे है।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय
विज्ञापन

6 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
सात फेरों में बंधा यह
प्यार का बंधन
जीवन भर यूं ही बंधा रहे।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जीवनसाथी को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
इश्क है या इबादत
अब कुछ समझ नहीं आता
एक खूबसूरत ख्याल हो तुम,
जो दिल से नहीं जाता।

शादी की सालगिरह मुबारक प्रिय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें