फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: क्या विवेकानंद के प्रेरक वचन युवाओं को सफल बना सकते हैं? अपनाकर देखें

Mon, 12 Jan 2026 09:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: डिजिटल युग में जहां ध्यान भटकता है और धैर्य टूटता है, विवेकानंद की वाणी ठहराव देती है। युवा दिवस 2026 पर उनकी प्रेरणाओं को अपनाकर अपने मार्ग की बाधाओंं को दूर करने का साहस पाएं।
विज्ञापन
1 of 8
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
National Youth Day 2026 Quotes: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती होती है। इस दिन को युवाओं के नाम समर्पित करते हुए प्रतिवर्ष युवा दिवस मनाया जाता है। अगर आपके मन में ये सवाल है कि स्वामी विवेकानंद कौन थे? तो उत्तर विश्व में उनकी पहचान बताता है। स्वामी विवेकानंद भारत के एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त था ,जिन्होंने वेदांत और योग के दर्शन को दुनिया भर में फैलाया। 

वर्ष 1893 के शिकागो विश्व धर्म संसद में विवेकानंद जी ने अपने ऐतिहासिक भाषण से वैश्विक प्रसिद्ध पाई। उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर लोगों को जोड़ा। स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके विचारों और सोच की याद दिलाती है जो युवाओं का सही मार्ग दिखाते हैं।

आज जब युवा तकनीक से घिरा है लेकिन दिशा को लेकर असमंजस में है, तब विवेकानंद के शब्द फिर से आवाज बनकर उभरते हैं। उनके विचार कमजोर मन को स्वीकार नहीं करते। वे कहते हैं, डरो मत, खुद पर विश्वास रखो और कर्म को पूजा बनाओ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर उनके अनमोल वचन और उनसे प्रेरित कविताएं केवल पढ़ने के लिए नहीं, जीने के लिए हैं। ये पंक्तियां युवाओं को याद दिलाती हैं कि शक्ति बाहर नहीं, भीतर है।

इस युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के इन विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करके देखिए कि ये कितने असरदार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
-----------------------


जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।

स्वामी विवेकानंद

-------------------------------------
विज्ञापन

3 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
 
--------------------------

जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे।
खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।

स्वामी विवेकानंद

--------------------------

4 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
-----------------------------

जब तक जीना, तब तक सीखना।
अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

स्वामी विवेकानंद

----------------------
विज्ञापन

5 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
----------------------

यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।

स्वामी विवेकानंद

----------------------------
विज्ञापन

6 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
---------------------------

एक समय में एक काम करो,
ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो
और बाकि सब कुछ भूल जाओ। 

स्वामी विवेकानंद

---------------------------
विज्ञापन

7 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
--------------------------
 
जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

स्वामी विवेकानंद

----------------------------
विज्ञापन

8 of 8
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
---------------------

संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है
और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है,
इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें।

स्वामी विवेकानंद

--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें