फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी पर क्या लिखकर भेजें? यहां मिलेंगे सबसे प्यारे शुभकामना संदेश

Tue, 13 Jan 2026 07:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Lohri 2026 Wishes in Hindi : आज लोहड़ी है। इस मौके पर अपने दोस्तों,  रिश्तेदारों और प्रियजनों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए लोहड़ी के प्यारे प्यारे संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 5
लोह़ड़ी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Happy Lohri 2026 Wishes in Hindi: लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, पंजाब की आत्मा है। यह आग के चारों ओर घूमती खुशियों, नई फसल की उम्मीद और परिवार के साथ बिताए पलों का उत्सव है। जब ठंड की रात में लोहड़ी की अग्नि जलती है, तो उसमें सिर्फ तिल, मूंगफली और रेवड़ी नहीं डाली जाती, उसमें डाली जाती हैं बीते साल की थकान, दुख और निराशाएं। यही वजह है कि लोहड़ी पर शुभकामनाएं भेजना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि रिश्तों को गर्माहट देने का तरीका है।

आज के डिजिटल दौर में जब अपनों से मिलना हर बार संभव नहीं, तब एक सच्चा लोहड़ी संदेश दिलों को जोड़ देता है। “लख-लख बधाई” के शब्द शुभेच्छा से बढ़कर समृद्धि, सुख और लंबे जीवन की कामना हैं। लोहड़ी हमें याद दिलाती है कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और परंपराएं निभाने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

इस खास मौके पर भेजे गए शुभकामना संदेश बुजुर्गों को सम्मान का एहसास कराते हैं, बच्चों में उत्साह भरते हैं और दोस्तों के बीच अपनापन बढ़ाते हैं। लोहड़ी का असली आनंद तभी है, जब दिल से दिल तक खुशी पहुंचे। इस लोहड़ी इन शुभकामना संदेशों को भेज प्रियजनों के चेहरे पर मुस्कान ले आएं।


विज्ञापन

2 of 5
Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
----------------------

लोहड़ी की आग में दफन हो जाएं आपके सारे गम
खुशियों से भरा रहे, आपका जीवन हरदम।

हैप्पी लोहड़ी

------------
विज्ञापन

3 of 5
Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
----------------------

पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।

हैप्पी लोहड़ी 

----------------------

4 of 5
Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
--------------------

लोहड़ी लेकर आए सुख-समृद्धि की बहार,
मुबारक हो आपको ये त्योहार।

हैप्पी लोहड़ी

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
---------------

मक्के दी रोटी ते सरसों का साग,
दिल दी खुशी ते आपनों दा प्यार,
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्योहार।

हैप्पी लोहड़ी

----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें