फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day 2025: स्वामी विवेकानंद ने बताए सफलता के 5 मंत्र, अपना लिए तो सुधर जाएगा जीवन

Sun, 12 Jan 2025 07:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। यहां स्वामी विवेकानंद के कुछ प्रमुख प्रेरक विचार दिए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए सफलता के मंत्र साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
युवाओं के लिए सफलता के मंत्र - फोटो : Amar Ujala
Swami Vivekananda Life Lesson: स्वामी विवेकानंद का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बचपन से ही आध्यात्म की ओर झुकाव रखने वाले नरेंद्रनाथ ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना जीवन आध्यात्मिक मार्ग की ओर मोड़ दिया। इसमें उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस ने उनका मार्गदर्शन किया।

बाद में नरेंद्रनाथ का नाम विवेकानंद पड़ा। स्वामी विवेकानंद जी ने अपने गुरु के नाम पर  रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जिसका उद्देश्य मानव सेवा और समाज में आध्यात्मिक जागृति फैलाना था। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने भीतर आत्मविश्वास रखने की प्रेरणा दी। स्वामी विवेकानंद जी ने हमेशा अपने संबोधन या विचारों में युवाओं को सफलता की ओर अग्रसर करने वाली बाते कहीं।

स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। उनके संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और कर्मयोग के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। यहां स्वामी विवेकानंद के कुछ प्रमुख प्रेरक विचार दिए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए सफलता के मंत्र साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विवेकानंद ने दिए युवाओं को सफलता के मंत्र - फोटो : Amar Ujala

एक विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसके बारे में ही सपने देखो, उस विचार को जियो।
अपने मन-मस्तिष्क और शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो। यहीं सफल होने का तरीका है।
विज्ञापन

3 of 6
विवेकानंद ने दिए युवाओं को सफलता के मंत्र - फोटो : Amar Ujala


खुद को या दूसरों को कमजोर समझना दुनिया का एकमात्र पाप है।
कभी ये मत समझना कि किसी भी आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है।


 

4 of 6
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

जब तक जीना, तब तक सीखना,
अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
विज्ञापन

5 of 6
स्वामी विवेकानंद के सफलता के मंत्र - फोटो : Amar Ujala

ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं।
वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वामी विवेकानंद के युवाओं के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

जितना बड़ा संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें