फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025 Wallpapers: दोस्तों को देनी है होली की बधाई तो इन रंग-बिरंगे वॉलपेपर के जरिए भेजें शुभकामना संदेश

Fri, 14 Mar 2025 01:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां होली के शानदार वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनमें होली की शायरियां और संदेश दिए गए हैं जो आपके दोस्त या प्रियजन का दिल जीत लेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 6
Holi 2025 - फोटो : adobe
Happy Holi 2025 Messages : होलिका दहन से रंगों के होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। आज 13 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। ये रंगों की होली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला पर्व है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह दिन भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है। वहीं रंगों से खेलने का इंतजार कर रहे बच्चों और युवाओं के लिए ये होली खेलने का ग्रीन सिग्नल जैसा होता है। होलिका दहन के बाद रंग उड़ना और गालों पर सजना शुरू हो जाते हैं। शुभकामनाओं की शुरुआत भी होलिका दहन के बाद से शुरू हो जाती है।  

होलिका दहन के मौके पर पूजा के लिए एकत्र हुए लोग एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते हैं। वहीं जो लोग एक दूसरे से दूर होते हैं, वह संदेशों या कॉल के जरिए होली की शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अपने ऐसे दोस्तों या करीबियों को जो आपसे दूर हैं, होली की शुभकामनाएं सुंदर और मस्ती भरे संदेशों के जरिए भेज  सकते हैं। यहां होली के शानदार वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिनमें होली की शायरियां और संदेश दिए गए हैं जो आपके दोस्त या प्रियजन का दिल जीत लेंगे।

विज्ञापन

2 of 6
होली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
रंगों की बरसात हो, खुशियों की सौगात हो,
आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो,
होली के शुभ अवसर पर दिल से यही अरमान हो।

होली की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
होली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

रंगों में घुली खुशबू प्यारी,
आई होली लिए पिचकारी।
गुलाल उड़े, रंग बिखरे,
मस्ती से भरी होली हमारी।

होली की शुभकामनाएं

4 of 6
होली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

बुरा न मानो, होली है,
रंगों संग मुस्कान घोली है।
स्नेह, अपनापन और प्यार,
होली लाए खुशियों की बहार।

होली की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
होली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

प्यारी-सी टोली संग हंसी ठिठोली,
रंग-बिरंगे गुलाल से महकी होली।
द्वेष मिटे, प्रेम बढ़ जाए,
हर आंगन में सुख बरसाए।

होली की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala

गुझिया की मिठास, रंगों की बहार,
पिचकारी की धार, गुलाल की फुहार,
खुशियों की बौछार, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

होली की शुभकामनाएं

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें