Holi 2023 Wishes in Hindi : 25 मार्च को होली का पावन और मस्ती वाला पर्व मनाया जा रहा है। एक दिन पहले यानी आज शाम को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व है। होलिका दहन के बाद लोग पूजा करते हैं और एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर गले लगते हैं। इस दौरान एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। होलिका दहन या रंगों की होली आप अपने साथ रहने वाले, जैसे परिवार, आस पड़ोसियों के साथ मनाते हैं। लेकिन दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य करीबियों से इस दिन हो सकता है कि मुलाकात संभव न हो सके।
ऐसे में होली के पावन पर्व की बधाई उन्हें शुभकामना संदेश भेजकर दे सकते हैं। आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अपने दोस्तों और दूर बैठे रिश्तेदारों को भी सबसे पहले होली की शुभकामनाएं भेजें। यहां से आसानी से होली के वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं।