फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima Wishes 2026: 'गुरुवर को शत्-शत् नमन', इस गुरु पूर्णिमा पर भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Tue, 28 Jul 2026 04:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Purnima Wishes 2026 in Hindi: गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं इसलिए दी जाती हैं क्योंकि यह दिन गुरु, शिक्षक और जीवन में मार्गदर्शन देने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन संदेश, शायरी, कोट्स और शुभकामनाएं साझा करके लोग अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने और सकारात्मक भावनाएं व्यक्त करने की परंपरा निभाते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

Happy Guru Purnima Wishes: गुरु पूर्णिमा इस वर्ष 29 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है। इस दिन महार्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इसी तिथि पर भगवान बुद्ध ने अपने प्रथम पांच शिष्यों को पहला उपदेश दिया था। ऐसे में यह दिन गुरु और उनके ज्ञान को समर्पित है। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर मिलता है।

ऐसे में गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुभकामनाएं भेजकर न केवल अपने गुरू का आभार व्यक्त करें, बल्कि सभी को गुरु के महत्व से अवगत कराएं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। एक छोटा-सा संदेश या शुभकामना भी गुरु के प्रति आपके सम्मान और प्रेम को व्यक्त कर सकती है।

आज के डिजिटल दौर में लोग व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) के माध्यम से गुरु पूर्णिमा के संदेश, शायरी, कोट्स, कविताएं और स्टेटस साझा करके अपने गुरु और प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। सोशल मीडिया के दौर में शुभकामनाएं साझा करना रिश्तों को मजबूत बनाने और सकारात्मकता फैलाने का माध्यम भी बन गया है।

ऐसा माना जाता है कि इस पावन दिन गुरु का आशीर्वाद जीवन में सफलता, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। यदि आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने आपको सही राह दिखाई है, तो उन्हें एक सुंदर शुभकामना संदेश भेजना आपकी कृतज्ञता का सबसे सरल और प्रभावी तरीका हो सकता है।

अगर आप भी गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं, भावुक संदेश, प्रेरणादायक कोट्स, दिल छू लेने वाली शायरी और कविताओं की तलाश में हैं, तो यहां आपको एक ही जगह पर बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा।

विज्ञापन

2 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

----------------------------

गुरु ने जीवन को नई पहचान दी,
ज्ञान की अमूल्य सौगात दी।
जो भटके थे राहों में कभी,
उन्होंने मंजिल की शुरुआत दी।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

-------------------------

विज्ञापन

3 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

----------------------

दीपक बनकर राह दिखाते हैं,
हर मुश्किल में साथ निभाते हैं।
ऐसे गुरु को बार-बार प्रणाम,
जो जीवन सफल बनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


------------------------------

4 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

-----------------------

गुरु का सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म,
उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ा कर्म।
ज्ञान का दीप सदा जलता रहे,
यही है जीवन का सच्चा मर्म।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

--------------------

विज्ञापन

5 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai

 

-----------------------------

 

गुरु से सीखा हर एक कदम,
गुरु से मिला जीवन का दम।
चरणों में उनके शीश झुकाऊं,
गुरु को करता हूं शत-शत नमन।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


-----------------------------
 

विज्ञापन

6 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai
-----------------------------

गुरु का ज्ञान, जीवन की शान,
उनसे रोशन हर इंसान।
हर दिन बढ़े आपका मान,
गुरु पूर्णिमा पर शत-शत प्रणाम। 

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 


----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Ai
------------------------

ज्ञान मिले, सम्मान मिले,
हर सपने को नई उड़ान मिले।
गुरु का आशीर्वाद हर पल साथ रहे,
जीवन में खुशियों की बरसात मिले।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 


--------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें